WPL 2023: 'IPL में लड़कियां दिखाते हो, WPL में द बॉयज को दिखाओ...' फैन ने कैमरामैन से की ये गुजारिश
WPL 2023 RCB vs DC Match: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली की टीम ने अपने पहले मैच को शानदार तरीके से अपने नाम किया। दिल्ली की इस जीत से फैंस भी बेहद खुश हैं।

WPL 2023, Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे और अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात दी। इस हाई स्कोरिंग गेम को दिल्ली की टीम ने 60 रन से अपने नाम किया। मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी निभाई। इन दोनों की दमदार बल्लेबाजी ने आरसीबी से मैच को काफी दूर कर दिया।
दिल्ली ने जीत के साथ किया आगाज
मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने सितारों से सजी आरसीबी को पटखनी दी। आरसीबी इस मुकाबले में फेवरेट मानी जा रही थी, लेकिन पहले बल्लेबाजों ने और फिर दिल्ली के गेंदबाजों ने आरसीबी के खिलाड़ियों को मैच में आने का कोई मौका ही नहीं दिया। मैच के पहले ही ओवर से दिल्ली ने अपनी पकड़ बनाए रखा और अंत में एक बड़ी जीत दर्ज कर ली।
फैन का पोस्टर हो रहा वायरल
आईपीएल की तरह वीपीएल को देखने के लिए भी स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। आईपीएल में अक्सर कैमरामैन मिस्ट्री गर्ल की तलाश में रहते हैं। आईपीएल के कारण कई लड़कियों को पॉपुलैरिटी मिली है। अब वीपीएल के मैच के दौरान कैमरामैन से एक फैन ने खास गुजारिश की है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस फैन की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है। इस फैन ने अपने पोस्टर पर कैमरामैन के लिए लिखा कि डिअर कैमरामैन, आईपीएल में लड़कियां दिखाते हो, WPL में द बॉयज को दिखाओ। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
जेमिमा रोड्रिग्स ने मैदान पर किया डांस
भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने दिल्ली के लिए इस मुकाबले में 15 गेंदों में नाबाद 22 रनों की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स मैच के दौरान ग्राउंड पर डांस करती हुई दिखाई दीं। जेमिमा ने फैंस के सामने मस्तीभरे अंदाज में डांस किया। जेमिमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाउंड्री के नजदीक फील्डिंग कर रही जेमिमा को देखकर दर्शकों ने भी जमकर डांस किया। दिल्ली की इस जीत से टीम के सभी खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए। बेबोर्न की पिच पर बल्लेबाजों ने दर्शकों का चौके-छक्कों से खासा मनोरंजन किया।












Click it and Unblock the Notifications