Fact Check: क्या रोहित शर्मा ने यो-यो टेस्ट में हासिल किया 19.4 का स्कोर? सच्चाई आ गई सामने

Rohit Sharma: भारतीय प्लेयर्स ने यो-यो टेस्ट दिया है, जिसमें कई खिलाड़ियों ने अच्छा काम किया है। टीम इंडिया के एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा का भी यो-यो टेस्ट हुआ है। उनके स्कोर को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर स्कोर को लेकर भी दावे किये गए हैं।

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का यो-यो टेस्ट स्कोर 19.4 बताया गया है। भारतीय टीम के कप्तान ने यह टेस्ट उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में नियमित फिटनेस और प्री-सीज़न आकलन के तहत दिया। उनके साथ कुछ अन्य प्लेयर्स ने भी टेस्ट दिया।

rohit sharma

रोहित को लेकर दावे बढ़-चढ़कर किये जा रहे हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही नज़र आ रही है। रोहित शर्मा का यो-यो टेस्ट स्कोर 19.4 तो नहीं है। बीसीसीआई की तरफ से उनके स्कोर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी प्रदान नहीं की गई है। सोशल मीडिया की बातों में सच्चाई नहीं है।

Rohit Sharma का स्कोर क्यों है झूठा

यो-यो टेस्ट को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कुछ नियम बने हैं। इसके तहत फिटनेस टेस्ट के स्कोर पूरी तरह गोपनीय होते हैं और इन्हें सार्वजनिक करना प्रतिबंधित है। बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि अगर ऐसे टेस्ट परिणाम लीक होते हैं, तो खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है, जैसे कि टीम से बाहर किया जाना या सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से नाम हटाया जाना आदि।

Rohit Sharma का टेस्ट स्कोर कैसे चलेगा पता

जब तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आती है, तब तक रोहित शर्मा के यो-यो टेस्ट स्कोर को लेकर किसी भी दावे को सच नहीं माना जा सकता है। कयास और अटकलें सोशल मीडिया पर लगती रहती हैं, सच्चाई बोर्ड को ही पता है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा है कि प्री सीजन टेस्ट से सभी प्लेयर्स को गुजरना अनिवार्य है। अनुबंध के तहत ऐसा करना होगा है। इससे पता चलता है कि प्लेयर्स को किन क्षेत्रों में सुधार करना है। इंग्लैंड दौरे के बाद लंबा गैप था, इस वजह से प्लेयर्स को घर पर एक्सरसाइज करने को दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+