मुंबई इंडियंस की कप्तानी वाले मामले में रितिका के पोस्ट के बाद रोहित ने की तारीफ, जानिए हिटमैन का रिएक्शन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा है। हाल ही में एक बार फिर से रोहित शर्मा के फैन्स सोशल मीडिया पर उतर आए थे। इस बार रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के एक कमेन्ट ने बवाल मचा दिया था।

रितिका सजदेह ने मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर के दावे को खारिज कर दिया था। बाउचर ने कहा था कि क्रिकेटिंग फैसला लेते हुए हार्दिक पांड्या को लाया गया और उनको कप्तान बनाया गया था। मुंबई इंडियंस की टीम इस समय बदलाव से गुजर रहे है, इस वजह से ऐसा किया गया।

rohit sharma

सोशल मीडिया पर बाउचर के वीडियो के साथ मौजूद पोस्ट पर रितिका सजदेह ने लिखा था कि इसमें काफी कुछ गलत है। इसके बाद रोहित शर्मा के फैन्स ने मोर्चा संभाला था। अब रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह की तारीफ करते हुए एक पोस्ट डाला है।

रोहित शर्मा ने अपने साथ पत्नी रितिका की एक फोटो पोस्ट की है। ब्लैक एंड वाईट फोटो में रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि हमेशा मेरी साइड रहने वाली। अपनी पत्नी को इन्स्टाग्राम पर इस पोस्ट में रोहित शर्मा ने टैग भी किया है।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने के बाद फैन्स की तरफ से जमकर गुस्सा निकाला गया है लेकिन खुद रोहित शर्मा ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। रोहित शर्मा शांत हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+