IND vs SA: अगर ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा के नाम दर्ज होगी बड़ी उपलब्धि, पहली बार टीम इंडिया रचेगी इतिहास?

India vs South Africa Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम पांच महीने बाद टेस्ट फॉर्मेट में वापसी करेगी और 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। इस दौरान वर्ल्ड कप 2023 के बाद कप्तान रोहित शर्मा और अन्य स्टार क्रिकेटर भी पहली बार एक्शन में नजर आएंगे।

टीम इंडिया जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरेगी तो उनके पास इतिहास रचने का एक बड़ा मौका होगा, क्योंकि साल 1992 में टीम इंडिया ने पहली बार साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच खेला। दोनों टीमों के बीच इस चार मैचों की सीरीज में 3 मैच ड्रॉ रहे और 1 मैच अफ्रीका ने जीता लिया। इसके साथ ही अफ्रीका ने 1-0 से सीरीज जीत ली।

Rohit Sharma, Ravichandran Ashwin

दक्षिण अफ्रीका का टीम इंडिया ने अब तक कुल आठ बार दौरा किया है, लेकिन कभी भी टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला, अगर रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीत लेती है, तो ये पहली बार होगा।

अब रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ दो मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिश में हैं। दक्षिण अफ्रीका हमेशा घरेलू मैदान पर टेस्ट में हर प्रतिद्वंद्वी पर हावी रही है, लेकिन सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के पास वर्ष 2023 में इतिहास रचने का सबसे अच्छा मौका है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड टेस्ट रिकॉर्ड
टेस्ट में, दक्षिण अफ्रीका 42 मैचों में 17 मैच में जीत और 15 मैच में हार के साथ भारत के खिलाफ आमने-सामने के रिकॉर्ड में थोड़ा आगे है। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले 2-1 से सीरीज में जीत दर्ज की जब दोनों टीमें आखिरी बार दो साल पहले एक-दूसरे से भिड़ी थीं।

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रित बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, अभिमन्यु ईश्वरन।

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, डीन एल्गर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कैगिसो रबाडा, काइल वेरिन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+