''यह देखकर दुःख होता है कि आप,' रोहित के संन्यास पर पत्नी रितिका का भावुक पोस्ट तेजी से वायरल

Ritika on Rohit Sharma: वेस्टइंडीज के बारबाडोस में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिला। रोहित शर्मा की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारतीय टीम की जीत के बाद कुछ खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। टी20 फॉर्मेट से इन खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की घोषणा की, उनसे पहले विराट कोहली ने संन्यास की घोषणा की और जडेजा ने भी खेल को अलविदा कह दिया। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया।

rohit sharma

रितिका ने लिखा कि रोहित मैं जानती हूँ कि इस कप और प्रारूप का आपके लिए क्या मतलब है। यह सफर और पूरी प्रक्रिया, जिसे पाने का सपना आपने देखा था। मैं जानती हूँ कि कुछ महीने आपके लिए कितने कठिन रहे हैं। मैं यह भी जानती हूँ कि इसका आपके दिल, दिमाग और शरीर पर कितना असर पड़ा है। आपको सपना पूरा करते हुए देखना अविश्वसनीय, भावनात्मक और प्रेरणादायक था।

आगे उन्होंने लिखा कि इस खेल के चाहने वालों ने आपके ऊपर जो प्रभाव डाला और आपने जो हासिल किया, इस पर एक पत्नी के तौर पर मुझे गर्व है। यह देखकर दुःख होता है कि आप इसके किसी भी हिस्से को पीछे छोड़ देते हैं। मुझे आपसे बहुत प्यार है और आपको अपना कहते हुए बहुत गर्व है।

उल्लेखनीय है कि रितिका के पोस्ट को लोगों ने काफी पसंद किया है। लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। रोहित शर्मा का फोटो होने के कारण इस पोस्ट को और भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। रोहित शर्मा ने जीत के एक दिन बाद एक पोस्ट किया जिसे लोगों ने जमकर पसंद किया।

फैन्स को यह यकीन नहीं हुआ होगा कि रोहित ने संन्यास की घोषणा कर दी है लेकिन उन्होंने अपने पीक पर जाकर यह फैसला लिया तथा वर्ल्ड कप में ख़िताब के साथ ऐसा किया है, जो सबसे अहम बात है। रोहित शर्मा एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में खेलते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+