पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा! मैच से पहले टेंशन में फैंस, अब क्या होगा?
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते हैं। दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। इसके बाद 7 जून को प्रैक्टिस करते हुए नेट्स पर भी रोहित शर्मा को चोट लग गई। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले नेट्स पर अभ्यास करते हुए रोहित शर्मा के हाथ में चोट लगी जिसके बाद वह दर्द से कराहते नजर आए।
रोहित शर्मा को लगी चोट
भारतीय टीम को रविवार यानी 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क में एक अहम मुकाबला खेलना है। ऐसे में रोहित शर्मा की चोट ने टीम इंडिया को टेंशन में डाल दिया है। प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा को आखिर यह चोट लगी कैसे? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट नुवान की गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक गेंद पिच से उछल कर उनके हाथ पर लग गई।

फैंस को मिली बड़ी राहत
चोट लगने के बाद रोहित को काफी दर्द हुआ। जिसके बाद फिजियो ने आकर रोहित शर्मासे बातचीत की। हालांकि, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस चोट लगने के बावजूद रोहित शर्मा कुछ देर बाद ही नेट्स पर एक बार फिर बैटिंग करते हुए नजर आए। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आ सकते हैं। नासाउ क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए खौफनाक रहा है। यहां पर तेज गेंदबाज को असमतल उछाल के कारण गेंद से खूब मदद मिल रहा है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।
पाकिस्तान को जीत की तलाश
भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ की है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान को अपने पहले ही मुकाबले में यूएसए यानी अमेरिका से हार झेलनी पड़ी। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यूएसए ने पहली बार पाकिस्तान को पटखनी दी है। पिछले बार यानी साल 2022 में भी पाकिस्तान की टीम अलटफेर का शिकार हुई थी। साल 2022 में पाकिस्तान को जिम्माब्वे की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में हरा दिया था। पाकिस्तान को सुपर 8 की दौड़ में बने रहने के लिए भारत के खिलाफ रविवार को हर हाल में मुकाबला जीतना होगा।












Click it and Unblock the Notifications