Rohit Sharma Watch: रोहित शर्मा की एक घड़ी से महल खरीद लेंगे आप! करोड़ों में है कीमत, जानें इसकी खासियत

T20 WC squad Press Conference, Rohit Sharma: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के ऐलान होने के बाद से ही रिंकू सिंह का नाम चर्चाओं में है। रिंकू सिंह को लेकर कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं। क्रिकेट के कई दिग्गजों ने रिंकू सिंह को टीम में नहीं शामिल करने के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है।

रोहित ने दिए सवालों के जवाब

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई टीम को लेकर रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि आखिर किस खिलाड़ी को क्यों चुना गया है और अगर किसी खिलाड़ी को नहीं चुना गया तो आखिर उसकी पीछे की वजह क्या रही है।

Rohit Sharma 1

2.16 करोड़ की घड़ी पर फैंस की नजर

हालांकि, इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा अपनी घड़ी की वजह से भी सुर्खियों में आ गए। दरअसल जब रोहित शर्मा प्रेस कांफ्रेंस करने आए तो उन्होंने अपनी कलाई में एक घड़ी पहन रखी थी। रोहित शर्मा ने जिस घड़ी को पहन रखा था। वह नॉटिलस प्लेटिनम 5711 था।

जानिए क्या है खासियत

इस घड़ी की कीमत करीब 2 करोड़ 16 लख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि पाटेक फिलिप SA लग्जरी घड़ी बनाने वाली स्विस कंपनी है। ये कंपनी 1839 से घड़ियां बना रही है। इसके दुनियाभर में 400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर हैं। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, नॉटिलस के कुल 31 मॉडल आते हैं। इसमें स्टेनलेस स्टील से लेकर, रोज गोल्डन, व्हाइट गोल्ड, प्लेटिनम चेन जैसे कई मॉडल आते हैं।

वर्ल्ड कप जीतने की होगी कोशिश

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप को जीतने की कोशिश करेगी। भारत को लंबे अरसे से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत जीत के करीब आकर ट्रॉफी से दूर रह गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+