आर अश्विन की टीम में वापसी को लेकर रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अश्विन अभी भी व्हाइट बॉल में हमारे ऑलराउंडर के विकल्प हैं। दरअसल हाल ही में अक्षर पटेल एशिया कप मुकाबले में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई।

रोहित शर्मा ने कहा कि आर अश्विन अभी भी टीम इंडिया की स्कीम में हैं वह स्पिन गेंदबाज और बल्लेबाज के तौर पर हमारी स्कीम में शामिल हैं। स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर अश्विन अभी भी लाइन में हैं। मैं उनसे फोन पर बात करता रहता हूं। अक्षर आखिरी समय में चोटिल हुए हैं। वॉशिंगटन उपबल्ध थे, लिहाजा उन्हें आना पड़ा और हमारे लिए भूमिका निभानी थी।

r ashwin

रोहित ने कहा कि मेरी उन सभी खिलाड़ियों से बातचीत होती है जो लूप में हैं। रोहित शर्मा ने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर एशियन गेम्स कैंप का हिस्सा थे, लिहाजा वह क्रिकेट फिट थे। खिलाड़ियों की क्या भूमिका है उसको लेकर मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं। हर कोई लूप में है।

लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि आर अश्निन कुछ मिनट की फ्लाइट लेकर चेन्नई से कोलंबो पहुंच सकते थे। लेकिन उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई और एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम का हिस्सा थे। बता दें कि अश्विन ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए जनवरी 2022 में वनडे मैच खेला था।

रोहित ने कहा कि एशिया कप में जीत सही समय पर आई है। टीम ने इस सीरीज से बहुत कुछ सीखा है, जोकि विश्वकप में काफी मदद करेगा। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दबाव में अच्छा किया है, उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है। फील्डिंग में हम थोड़ा औसत थे, लेकिन कुल मिलाकर हमारी फील्डिंग अच्छी रही है खासकर स्लिप फील्डिंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+