KKR vs LSG: करो या मरो के मैच में कोलकाता को लगा झटका, जानें क्यों बाहर हुए उमेश यादव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 53वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर करो या मरो के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना दूसरे नंबर पर काबिज लखनऊ सुपर जाएंटस से हो रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने पिछले मैच में जीत मिली है तो वहीं पर अगर उसे प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उसे बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करने की दरकार है। वहीं लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने पिछले मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों की ओर एक कदम और बढ़ाया है।

जिस पिच पर यह मैच खेला जा रहा है वह इस्तेमाल की गई पिच है, जिस पर खेले गये पिछले दो मैचों में स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिला है। आज के मैच के लिये पिच से घास को पूरी तरह से हटा दिया गया है और जमीन साफ-साफ नजर आ रही है। मैच के दूसरे हाफ में अगर ओस देखने को नहीं मिलती है तो यहां पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलने वाली है।
और पढ़ें: 4 साल बाद महिला T20 चैलेंज में लौटे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, इन 12 विदेशी खिलाड़ियों पर लगेगा दांव

इस वजह से बाहर हुए उमेश यादव
इसी को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जब टॉस जीता तो पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अय्यर ने अपने डिसीजन के पीछे ओस को कारण बताया और कहा कि यहां पर काफी उम्मीद है कि दूसरी पारी में ओस देखने को मिले, ऐसे में हम पहली पारी में पिच का फायदा उठाना चाहते हैं। श्रेयस अय्यर ने टीम संयोजन को लेकर बताया कि केकेआर के मुख्य गेंदबाज उमेश यादव कॉल्फ इंजरी के चलते इस मैच में बाहर हो गये हैं और उनकी जगह हर्षित राणा को मौका दिया गया है।

लखनऊ की टीम ने भी किया है एक बदलाव
वहीं पर केएल राहुल ने कहा कि हमने यहां पर बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं लेकिन हमने जितना देखा है उसके हिसाब से यहां पर पिच काफी स्टिकी रहती है और यहां पर ज्यादा हाई स्कोरिंग मैच देखने को नहीं मिलते हैं। हालांकि बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हमें यह अच्छा टोटल खड़ा करने की चुनौती जरूरी मिली है, जिसे हम लेना चाहेंगे। लखनऊ की टीम ने भी इस मैच के लिये प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है और कृष्णप्पा गौथम की जगह आवेश खान को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

जानें कैसी है प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), केएल राहुल (सी), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मोहसिन खान।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): आरोन फिंच, बाबा इंद्रजीत (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), नितीश राणा, रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, शिवम मावी, हर्षित राणा।












Click it and Unblock the Notifications