T20 World Cup 2024: इस विश्वकप में नहीं चल रहा कोहली का बल्ला लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने बयान ने जीता दिल

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अपना जबरदस्त खेल दिखाया। मुश्किल पिच पर एक तरफ जहां भारतीय टीम ने 171 रन का स्कोर खड़ा किया तो दूसरी तरफ टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जमकर नचाया।

भारत के 171 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय स्पिन गेंदबाजों के जाल में ऐसा फंसी की पूरी टीम सिर्फ 103 रन के स्कोर पर सिमट गई और भारत ने इस मैच में 68 रनों से जीत दर्ज की। इस एकतरफा जीत के बाद भारतीय टीम ने विश्वकप के फाइनल में धमाकेदार एंट्री की है।

Rohit Sharma

टीम इंडिया की जीत की अगुवाई कप्तान रोहित शर्मा ने की। उन्होंने लगातार दूसरी बार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत और तेज शुरुआत दी। लेकिन टीम इंडिया के लिए विराट कोहली का फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।

सिर्फ 9 रन पर क्लीन बोल्ड हुए कोहली

एक बार फिर से विराट कोहली सस्ते में आउट होकर पवेलियन चले गए। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में विराट 9 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। रीस टॉप्ली की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए।

इस विश्वकप में विराट कोहली का फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। इस विश्वकप की शुरुआत से ही विराट कोहली कप्तान रोहित के साथ सलामी बल्लेबाजी के लिए आ रहे हैं। लेकिन इस विश्वकप में वह बुरी तरह से विफल रहे हैं।

कोहली का फॉर्म समस्या नहीं

वहीं जब कप्तान रोहित शर्मा से विराट कोहली के खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। रोहित ने कहा कि मैं विराट कोहली की फॉर्म को लेकर बहुत चिंतित नहीं हूं।

मैच के बाद रोहित ने कहा कि विराट क्वालिटी प्लेयर हैं। कोई भी खिलाड़ी इस दौर में जा सकता है। हमें पता है कि उनका क्लास क्या है, बड़े मैचों में उनकी क्या महत्ता है।

फाइनल में दिखेगा रंग

उनका फॉर्म कभी भी समस्या नहीं रहा है क्योंकि जब आप 15 साल क्रिकेट खेलते हैं तो कई समस्या हो भी नहीं सकती है। वह अच्छे नजर आ रहे हैं। उनके अंदर रन बनाने की भूख है। संभवत: वह फाइनल मुकाबले के लिए इसे बचाकर रख रहे हैं।

बता दें कि विश्वकप का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। वहीं भारत 11 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सका है तो वह इस सूखे को खत्म करने की कोशिश करेगा। इससे पहले भारत 2014 में भी भारत फाइनल में पहुंचा था लेकिन टीम को श्रीलंका के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+