रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट, अचानक सोशल मीडिया पर घोषणा कर फोड़ा बम

Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा भूचाल आया है, रोहित शर्मा ने तुरंत टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है और उनको अब इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी करते हुए नहीं देखा जा सकेगा। रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी प्रदान की है। रोहित शर्मा ने स्टोरी पोस्ट करते हुए यह फैसला लिया।

रोहित शर्मा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि मैं आपको बताना चाहता हूँ कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूँ। सफेद कपड़ों में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। इन सालों में प्यार और समर्थन देने के लिए शुक्रिया। मैं एकदिवसीय क्रिकेट में खेलना जारी रखूंगा।

rohit sharma

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने कोहली की जगह कप्तानी संभाली थी, इस फॉर्मेट में टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था, इस बार मामला काफी खराब रहा।

भारत को न्यूजीलैंड ने यहाँ आकर पटखनी दी, बाद में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से भी भारतीय टीम बाहर हो गई और रोहित शर्मा के ऊपर काफी ज्यादा दबाव बन गया।

Rohit Sharma के बारे में गई बोर्ड को रिपोर्ट

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी का रिकॉर्ड खराब रहा है। यही कारण है कि उनको इंग्लैंड दौरे के लिए कप्तानी के लायक नहीं समझा गया। रोहित के बारे में बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी और उनको कप्तानी के लायक नहीं माना गया।

टेस्ट में Rohit Sharma का कप्तानी रिकॉर्ड

इसके बाद रोहित के पास संन्यास का ही विकल्प था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद उनको टीम में शामिल करना मुश्किल ही लग रहा था। अब टीम इंडिया को कोई नया कप्तान मिलेगा। टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 24 मैचों में कप्तानी कर 12 में जीत दर्ज की और 9 में हार का सामना किया।

रोहित शर्मा के आंकड़े

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने भारत के लिए कुल 67 मुकाबले खेले रहे, इस दौरान उनके बल्ले से 4301 रन आए। रोहित शर्मा ने अपने करियर में इस फॉर्मेट में 12 शतक और 18 फिफ्टी जड़ी और 212 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+