Rohit Sharma की कप्तानी का अंत, हो गया वनडे टीम का ऐलान, जानें कौन बना नया कप्तान?
Rohit Sharma ODI captain News: भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए भारत का कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि, कप्तानी में इस बदलाव के बावजूद अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम का हिस्सा बने हुए हैं।
युवा खिलाड़ियों पर भरोसा (Rohit Sharma ODI captain News)
यह फैसला शनिवार सुबह हुई चयन समिति की वर्चुअल बैठक में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में शुभमन गिल भी शामिल हुए थे। चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा से बात की है और उन्हें समझाया है कि वे 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम की कमान एक युवा खिलाड़ी को सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस बात की अधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

भविष्य पर है भारतीय टीम का फोकस
इससे पहले शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान भी बनाया गया था। रोहित और कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अब यह समझा जा रहा है कि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन शुभमन गिल को वनडे कप्तान के तौर पर भी लम्बा मौका देना चाहते हैं। उनका मानना है कि शुभमन गिल के पास टीम को भविष्य के लिए तैयार करने का पर्याप्त समय है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की हुई वापसी
रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे टीम में बने हुए हैं। कुछ रिपोर्ट में इन दोनों की इस फॉर्मेट से बाहर होने की बात कही जा रही थी। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने आखिरी बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जिसे भारत ने रोहित की कप्तानी में जीता था। फिलहाल, टीम के चयनकर्ताओं का स्पष्ट संदेश है कि वे अनुभव और युवा जोश के संतुलन पर काम कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राण, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुल जुरेल, यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications