शुभमन गिल की तारीफ में बोले रोहित, उनके लिए कोई अलग से अभ्यास नहीं होता है

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जिस तरह से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा उससे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश नजर आए। रोहित शर्मा ने कहा कि हम लड़कों को मैच टाइम देना चाहते थे, आगे के बड़े मुकाबलों को देखते हुए हमने ऐसा किया था।

हमने इस मैच को हल्के में नहीं लिया था। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्वकप में खेलेंगे। अक्षर पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, हालांकि वह फिनिश नहीं कर सके। उन्होंने दबाव में अपना बेहतर चरित्र दिखाया है। लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों को इस जीत का श्रेय जाता है।

rohit sharma

शुभमन गिल की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि उनका शतक जबरदस्त था। वह अपने खेल को जानते हैं, उन्हें पता है कि कैसे खेलना है। यह बिल्कुल साफ है कि वह टीम के लिए क्या करना चाहते हैं।

पिछले एक साल में उनका फॉर्म देखिए। यह काफी जबरदस्त रहा है। नई गेंद के साथ वह काफी दमदार नजर आए हैं। वह काफी मेहनत करते हैं, उनके लिए कोई अलग से अभ्यास नहीं होता है।

वहीं इस जीत के बाद शाकिब अल हसन ने कहा कि हमने कुछ लड़कों को मौका दिया जिन्होंने एक भी मैच नहीं खेला। पिछले कुछ मैचों के बाद हमे लगा कि स्पिनर यहां अच्छा करेंगे। मैं आज जल्दी बल्लेबाजी के लिए गया और क्रीज पर समय बिताने का मौका था। यह मुश्किल विकेट थी। यह घूम रही थी, लेकिन जब गेंद पुरानी हो जाती है तो यह बैट पर आती है।

मेंहदी हसन की तारीफ करते हुए शाकिब ने कहा कि यह ऐसे मौके पर गेंदबाजी आसान नहीं थी, वह आए और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हमे विकेट दिलाया। आखिर में उन्होंने 5 ओवर किए जोकि किसी स्पिनर के लिए आसान नहीं होता है। हमारे पास काफी अच्छी टीम है। हमे लगता है कि विश्वकप में हम खतरनाक टीम होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+