'हम घर आ रहे हैं,' रोहित शर्मा के फोटो ने मचाया तहलका, 4 दिन इंतजार के बाद वापसी के लिए रवाना टीम इंडिया

बारबाडोस में आए तूफ़ान ने भारतीय टीम की वर्ल्ड कप जीत का जश्न फीका कर दिया। फाइनल जीतने के बाद बारिश और तूफ़ान की वजह से बारबाडोस में हवाई सेवा बंद हो गई और पिछले चार दिनों से भारतीय टीम के खिलाड़ी वहीं अटक गए हैं। अब बीसीसीआई ने विशेष विमान मंगाया है।

भारतीय टीम की वापसी के लिए बीसीसीआई ने एयर इंडिया का विमान मंगाया और उसमें खिलाड़ी वापस आ रहे हैं। खिलाड़ियों के विमान में बैठने के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी वहां फंस गए लेकिन उनको कवर करने गए मीडियाकर्मी भी अटक गए।

rohit sharma

जब यह बात जय शाह को पता चली तो उन्होंने इसी विमान में मीडियाकर्मियों को भी वापस लाने की व्यवस्था कर दी। अब खिलाड़ी और पत्रकार एक साथ वापस आ रहे हैं। इस बीच रोहित शर्मा के एक फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ फोटो पोस्ट किया है।

कैप्शन में लिखा कि हम घर वापस आ रहे हैं। रोहित शर्मा और सूर्या ने प्लेन से यह फोटो खींचकर भेजा है। रोहित के फैन्स ने कुछ ही मिनटों में इस फोटो को काफी ज्यादा वायरल कर दिया। कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स इस फोटो पर आ गए। फैन्स ने कहा कि हम यहाँ आपका इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम को लेकर यह विमान दिल्ली आएगा। वहां पीएम नरेंद्र मोदी से खिलाड़ियों की मुलाक़ात देखने को मिल सकती है। इसके बाद मुंबई में जश्न की योजना की खबरें भी सामने आ रही हैं। भारतीय टीम को ओपन बस में बैठकर शहर में घुमाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+