Asia Cup 2023: 87 साल के फैन के घर जाकर रोहित शर्मा ने दिया सरप्राइज, 'पर्सी अंकल' के साथ बिताया समय

Asia Cup 2023, Rohit Sharma: भारत को एशिया कप में अब अपना अगला मुकाबला रविवार यानी 10 सितंबर को खेलना है। भारतीय टीम को नेपाल के खिलाफ जीत के बाद कुछ दिनों का ब्रेक मिला। भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस के साथ-साथ श्रीलंका के कोलंबो शहर का मजा भी उठा रहा है। इस बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा ने जीता दिल: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर फैंस का दिल जीतने वाला काम किया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने श्रीलंका में वरिष्ठ श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के जबरा फैन पर्सी अबेसेकरा से मिलने उनके घऱ पहुंच गए। पर्सी अबेसेकरा को प्यार से 'पर्सी अंकल' कहकर पुकारा जाता है। रोहित शर्मा ने 'पर्सी अंकल' से मिलकर उनसे लंबे समय तक बातचीत की।

Rohit Sharma 1

कौन हैं 'पर्सी अंकल': 87 साल के 'पर्सी अंकल' लंबे समय से श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। पिछले 42 साल से वह अपनी टीम को स्टेडियम में जाकर सपोर्ट कर रहे हैं। श्रीलंका में आर्थिक संकट हो या किसी भी प्रकार की आपदा इसके बावजूद भी 'पर्सी अंकल' का क्रिकेट के प्रति दीवानगी कम नहीं हुई। वह दुनिया के हर कोने में जाकर अपनी टीम को सपोर्ट करते रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध श्रीलंकाई फैन गायन सेनानायके के अनुरोध पर अंकल पर्सी से मुलाकात की। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसमें भारतीय कप्तान को पर्सी अबेसेकेरा के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। रोहित शर्मा श्रीलंका टीम के स्टाफ के साथ पर्सी अबेसेकेरा के घर गए। भारतीय कप्तान को ऑटोग्राफ देते हुए भी देखा जा सकता है।

पाकिस्तान से भिड़ेग भारत: भारत एशिया कप 2023 के सुपर फोर में पाकिस्तान से भिड़ने वाला है। भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते थे। लेकिन नेपाल के खिलाफ अगले मैच में रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया और फॉर्म में वापसी की। उन्होंने 59 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ भी वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+