IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश टक्कर को तैयार, रोहित शर्मा और लिटन दास ने किया सीरीज का अनावरण

India vs Bangladesh 1st ODI 2022: बांग्लादेश के खिलाफ भारत सीरीज का आगाज जीत के साथ करना चाहेगा। बांग्लादेश की टीम भी अपने घर पर भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।

Rohit Sharma

India vs Bangladesh 1st ODI 2022: भारत और बांग्लादेश के बीच 4 दिसंबर से वनडे सीरीज का आगाज होना है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमे पूरी तरह से तैयार है। इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय कुछ युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन खिलाड़ियों को अपना डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं। रोहित शर्मा इस सीरीज के साथ एक बार फिर टीम में बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं।

Recommended Video

    IND vs BAN 1st ODI: World Cup के लिहाज से जरुरी होगा मैच, Match Preview | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    दोनों कप्तानों ने किया वनडे ट्रॉफी का अनावरण

    दोनों कप्तानों ने किया वनडे ट्रॉफी का अनावरण

    दोनों टीमों के कप्तान रोहित शर्मा और लिटन दास ने सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले वनडे ट्रॉफी का अनावरण किया। वनडे ट्रॉफी के अनावरण की कुछ तस्वीरों को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में दोनों कप्तान आपस में हाथ मिलाते हुए ट्रॉफी को सभी के सामने लाने का काम कर रहे हैं। रोहित शर्मा और लिटन दास इस दौरान आपस में कुछ बात करते भी नजर आए।

    वनडे क्रिकेट में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

    वनडे क्रिकेट में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

    दोनों टीमों के वनडे मुकाबलों पर नजर डाले तो अभी तक भारत और बांग्लादेश ने कुल 36 मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने 30 मैच जीते हैं जबकि बांग्लादेश ने 5 वनडे में टीम इंडिया को हराने का कारनामा किया है। भारत और बांग्लादेश की टीमें आखिरी बार 2015 में वनडे सीरीज खेली थी। जहां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत को 2-1 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

     दोनों टीमों में चोटिल हुए खिलाड़ी

    दोनों टीमों में चोटिल हुए खिलाड़ी

    इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल चोट के कारण यह सीरीज नहीं खेल पाएंगे। वहीं भारत की तरफ से मोहम्मद शमी इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। मोहम्मद शमी की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा की कोशिश इस वनडे सीरीज को जीतकर अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करने की होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+