'प्लेयर्स के साथ गंदी बात करनी चाहिए', रोहित शर्मा का हैरान करने वाला बयान, वीडियो आया सामने

Rohit Sharma Video: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके ठीक बाद 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इन दोनों खिलाड़ियों का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना भारतीय क्रिकेट जगत के लिए बड़ा झटका था। अब ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट और आईपीएल में अपने-अपने फ्रेंचाइजियों की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

रोहित ने शुरू की प्रैक्टिस (Rohit Sharma Video)

हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने बाद पहली बार रोहित शर्मा मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए। उनकी प्रैक्टिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब 17 मई से आईपीएल फिर से शुरू हो रहा है और रोहित मुंबई इंडियंस की ओर से दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रोहित शर्मा बचे हुए मुकाबले में मुंबई के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Rohit Sharma 1

रोहित शर्मा का वीडियो वायरल

आईपीएल दोबारा शुरू होने से पहले रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कहते हैं, "प्लेयर्स के साथ गंदी बात करनी चाहिए"। हालांकि, इसका मतलब बिल्कुल भी बुरा नहीं था। दरअसल, रोहित अपनी खास ह्यूमर के लिए मशहूर हैं और इस वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि गंदी बातें मतलब किसी खिलाड़ी को क्यों नहीं खिलाया इन सबसे से है।

अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं रोहित

सोशल मीडिया हो रहे वायरल वीडियो में रोहित शर्मा का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रोहित के फैंस का कहना है कि अब क्रिकेट में ऐसे पल मिस करेंगे। कई लोग उन्हें एक फनी और चुलबुले किरदार के तौर पर भी पहचानते हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित के फैंस काफी उदास हैं, लेकिन इस वीडियो ने उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी है। फैंस का कहना है कि भले ही वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे, लेकिन उनका मैदान पर मजेदार अंदाज हमेशा याद रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+