'सर प्लीज, मेरे बेटे का ध्यान रखना', सरफराज के पिता ने रोहित से मांगी मदद, फिर कप्तान ने ऐसे जीत लिया दिल

India vs England 3rd Test, Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में सरफराज खान को डेब्यू करने का मौका मिला। भारतीय टीम की तरफ से सरफराज खान को डेब्यू कैप मिलने पर उनके पिता बेहद भावुक नजर आए। सरफराज खान को डेब्यू कैप मिली तो उस समय उनका परिवार वहीं पर मौजूद था।

पिता और पत्नी हुए इमोशनल

सरफराज खान के पिता और उनकी पत्नी इस मौके पर काफी इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर सरफराज खान के पिता की कई सारी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी। इस बीच सरफराज खान के पिता और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बीच हुई बातचीत एक वीडियो भी सामने आया है।

Rohit Sharma 1

पहले मैच में ही जीता दिल

लंबे समय से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष करने वाले सरफराज खान को आखिरकार डेब्यू करने का मौका मिला। अपने पहले मैच में ही उन्होंने बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। सरफराज खान आने वाले मुकाबले में भी भारत की तरफ से शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। पहली पारी में वह 62 रन बनाकर रन आउट हो गए।

रोहित से पिता ने कही यह बात

सरफराज को डेब्यू कैप मिलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा उनके पिता से मिलने पहुंचे। इस दौरान सरफराज खान के पिता नौशाद खान ने रोहित शर्मा से कहा कि सर, प्लीज आप मेरे बेटे का ध्यान रखिएगा। इस पर रोहित शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि अब आपको इसकी चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम यह बात समझते हैं और सभी जानते हैं कि आपने क्या किया है। सरफराज खान के लिए आपने कितनी कड़ी मेहनत की है।

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावाऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के बल्ले से भी 100 रनों की पारी निकली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+