Rohit Sharma को लेना पड़ सकता है रिटायरमेंट, सिडनी टेस्ट में दिए इंटरव्यू पर BCCI का बड़ा फैसला
Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया में 3-1 से भारतीय टीम की हार के बाद अब बीसीसीआई सख्त होती नज़र आ रही है। आगामी समय में कुछ बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट से रिटायर भी होना पड़ सकता है। ऐसी खबरें हैं।
बीसीसीआई के पदाधिकारियों की मीटिंग मुख्य सलेक्टर अजित अगरकर के साथ हो सकती है। अगरकर को अब टीम में सुधार के लिए कहा जा सकता है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें, तो रोहित शर्मा के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए कहा जा सकता है।

बीसीसीआई के नए सचिव देवजीत सैकिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रदर्शन की समीक्षा के लिए भारतीय टीम प्रबंधन और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ बैठक कर सकते हैं। टेस्ट में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।
Rohit Sharma के इंटरव्यू पर ध्यान
रोहित शर्मा के उस इंटरव्यू की तरफ ध्यान दिया गया है, जो उन्होंने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन स्टार स्पोर्ट्स को दिया था। रोहित ने उसमें कहा था कि मैं रिटायर होकर कहीं नहीं जा रहा हूँ। अब रोहित शर्मा का भविष्य मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर के हाथ में है।
Rohit Sharma खुद हुए टीम से बाहर
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सिडनी टेस्ट से रोहित ने खुद को ड्रॉ किया था। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिए अंतिम मौके का लाभ उठाने के लिए रोहित शर्मा खुद बाहर हो गए थे। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि यह फैसला रोहित ने लिया था लेकिन अब टीम में जगह बनाने के लिए वह फाईट करते हैं या नहीं, पूरी तरह उनके ऊपर है। निर्णय अब अजित अगरकर और चयन समिति के ऊपर होगा।
ऑस्ट्रेलिया में रहा शर्मनाक प्रदर्शन
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा का प्रदर्शन शर्मनाक रहा था। रोहित शर्मा ने वहां खेली गई 5 टेस्ट पारियों में महज 31 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद उनके ऊपर जमकर सवाल खड़े हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications