IND vs ENG: रोहित शर्मा ने की धोनी के कीर्तिमान की बराबरी, बाबर आज़म को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जीत दर्ज करते हुए एक बड़ा धमाका कर दिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को आगे से लीड किया। उन्होंने बल्ले से तबाही मचाते हुए इंग्लिश गेंदबाजों की धुनाई कर डाली।

टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना अब दक्षिण अफ्रीकी टीम से होना है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पटखनी देते हुए टॉप दो में जगह हासिल की है।

rohit sharma

फाइनल में टीम इंडिया का प्रवेश होने के साथ ही रोहित शर्मा के नाम एक ऐसा कीर्तिमान दर्ज हो गया है, जो पहले सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नाम ही था। इस मामले में रोहित शर्मा ने धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला है। ऐसा दो बार हुआ है। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भी टीम इंडिया फाइनल में है। अन्य किसी कप्तान के साथ टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंची।

माही की कप्तानी में 2007 और 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था। भारतीय टीम ने अब तीसरी बार फाइनल में प्रवेश किया है। इससे पहले टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची थी। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में हराया था।

इधर रोहित शर्मा ने बाबर आजम का एक कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 61 में से 49 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

इस मामले में रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म को पीछे छोड़ दिया है। बाबर आज़म की कप्तानी में पाक टीम ने कुल 48 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बाबर ने ये मुकाबले 85 मैच खेलने के बाद जीते हैं। रोहित शर्मा ने कम मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+