क्रिकेट छोड़ अब रोमांस में बिजी हुए रोहित शर्मा! वाइफ रितिका संग स्विट्ज़रलैंड में दिखी लव केमिस्ट्री
Rohit Sharma romantic moments with Ritika Sajdeh: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ स्विट्ज़रलैंड में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। आईपीएल 2025 के बाद रोहित ने क्रिकेट से ब्रेक लिया और पहले उन्हें अबू धाबी में देखा गया, फिर इटली और अब स्विट्ज़रलैंड की खूबसूरत वादियों में वे समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह रितिका के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
परिवार के साथ समय बिता रहे हैं रोहित (Rohit Sharma romantic moments with Ritika Sajdeh)
एक फोटो में दोनों एक-दूसरे के करीब खड़े हैं और पीछे शानदार पहाड़ी दृश्य दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में दोनों धूप में एक गली से गुजरते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया और यह साफ है कि रोहित क्रिकेट से दूर होकर परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। रोहित शर्मा अब भारत के लिए सिर्फ वनडे मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे।

टेस्ट से संन्यास लेकर सबको चौंकाया
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुई टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इससे पहले वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। अब रोहित सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे। रोहित शर्मा का अचानक टेस्ट से संन्यास लेने की खबरों ने फैंस के मन में कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए थे।
टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर जताई खुशी
29 जून 2025 को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत की पहली सालगिरह मनाई। इसी मौके पर रोहित शर्मा ने जियोहॉटस्टार पर बातचीत करते हुए उस जीत की यादें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि बारबाडोस मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। ये मेरे करियर का सबसे गर्वपूर्ण पल था। साल 2007 में मैंने अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था और अब 2024 में राहुल द्रविड़ के कोच रहते हुए फिर से जीतना बेहद खास था।
रोहित ने आगे कहा कि टीम ने इस ट्रॉफी के लिए दिन-रात मेहनत की थी और जब जीत मिली तो सभी भावनाएं बाहर आ गईं। खासकर नए खिलाड़ियों के लिए यह अनुभव यादगार रहा, जिन्होंने पहली बार वर्ल्ड कप खेला।












Click it and Unblock the Notifications