'रोहित शर्मा कर देते टीम का कल्चर खराब,' डर के मारे BCCI ने छिनी कप्तानी, नई रिपोर्ट के दावे से चकरा जाएगा सिर

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को एकदिवसीय टीम की कप्तानी से हटाने के बाद अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं। सच किसी को नहीं पता कि अंदरखाने क्या हुआ होगा। इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें हैरान करने वाला खुलासा देखने को मिला है। इसमें रोहित के ऊपर ही आरोप लगे हैं।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में एक रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि सलेक्टर्स यह चाहते थे कि रोहित शर्मा टीम के ऊपर अपनी सोच ना थोपें। इससे वह टीम का कल्चर खराब कर सकते थे। इस वजह से उनको कप्तानी से हटाते हुए शुभमन गिल को लाया गया।

rohit sharma

Rohit Sharma को लेकर बड़ा खुलासा

रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि ड्रेसिंग रूम के अंदर रोहित शर्मा प्लेयर्स के ऊपर अपनी सोच थोप देते हैं। वह इसके लिए जाने जाते हैं। वनडे में वह कप्तान हैं और काफी कम गेम इसमें हो रहे हैं। इससे उनके कप्तान रहने पर टीम का कल्चर बिगड़ जाता।

गौतम गंभीर ने कब संभाला मोर्चा

एक और बात यह भी निकलकर आई है कि कोच गौतम गंभीर ने टीम में छह माह तक सब चलने दिया और खुद देखते रहे। सभी फैसले रोहित शर्मा के ही होते थे। जब भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, तब गौतम गंभीर ने दखल दिया। इसके बाद चीजों में बदलाव आया। रोहित को टेस्ट कप्तानी से हटाया गया।

टेस्ट में कप्तानी से हटाने की खबरों के बाद ही रोहित ने रिटायरमेंट ले लिया था। शायद सलेक्टर्स ने उनको बता दिया था कि कप्तानी से हटाने के बाद उनकी टीम में भी जगह नहीं बनेगी। इस वजह से उन्होंने गेम को अलविदा कह दिया था। वही स्थिति अब एकदिवसीय क्रिकेट में दिख रही है।

क्या Rohit Sharma खेलेंगे वर्ल्ड कप

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भी शायद रोहित की जगह नहीं होगी। अजित अगरकर ने पहले ही कह दिया कि रोहित और कोहली इसे लेकर स्पष्ट नहीं हैं। इवेंट के डेढ़ साल पहले यह बयान दर्शाता है कि वर्ल्ड कप से भी किनारे लगाने का मन बना लिया गया है। देखना होगा कि रोहित अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रिटायरमेंट लेंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+