रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस! IPL की इस टीम में जाने की तैयारी

मुंबई इंडियंस की टीम में आगामी आईपीएल में बड़ा बदलाव हो सकता है। इस बार बड़ा ऑक्शन होना है। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को दी गई थी। इस बार भी शायद कप्तान पांड्या ही रहेंगे लेकिन टीम के दो बड़े खिलाड़ी छोड़कर जा सकते हैं।

खबरों की मानें, तो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस बार टीम से जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो मुंबई इंडियंस के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकता है। रोहित शर्मा अब टीम के कप्तान नहीं हैं, ऐसे में अन्य टीमें उनको कप्तान बनाने के बारे में सोच सकती हैं।

suryakumar and rohit

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार रोहित और सूर्या मुंबई इंडियंस से जा सकते हैं और ऑक्शन में केकेआर इन दोनों को टारगेट कर सकती है। इस बार आईपीएल में मेगा ऑक्शन होना है। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की स्थिति खराब थी। हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में लास्ट रही थी। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का विरोध देखने को मिला था। हार्दिक पांड्या को फैन्स ने काफी बार 'बू' किया था। मुंबई की टीम में एकजुट होकर खेलने का अभाव भी नज़र आया था।

अगर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पांच बार की चैम्पियन टीम को छोड़कर जाते हैं, तो एक बड़ा गैप हो जाएगा, इसे भर पाना आसान काम नहीं होगा। रोहित और सूर्या दोनों की अपनी एक क्लास है। हालांकि इन दोनों के जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, ऐसे में फैन्स राहत की साँस ले सकते हैं लेकिन आने वाले समय में आईपीएल की नीलामी को लेकर चीजें तेज होगी।

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एक कप्तान के रूप में अलग स्तर पर चले गए हैं। इसे देखते हुए आईपीएल टीमें उनको अपने साथ शामिल कर कप्तान की भूमिका देना पसंद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+