Asia Cup 2023: पाकिस्तान-भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है नेपाल, कप्तान रोहित पौडेल ने किया बड़ा दावा
Pakistan vs Nepal Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आगाज आज ग्रुप-ए में शामिल पाकिस्तान और नेपाल के बीच एक रोचक मुकाबले के साथ होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी। इस बीच नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने बड़ा दावा किया है।
नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने दावा किया है कि उनकी टीम 30 अगस्त से शुरू होने वाले 2023 एशिया कप में मेजबान पाकिस्तान और भारत के खिलाफ कड़ा मुकाबला करने में सक्षम है। नेपाल की टीम एशिया कप में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मंगलवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पौडेल से उनके और पाकिस्ता के बीच सबसे बड़े अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अनुभव को छोड़कर दोनों पक्षों में ज्यादा अंतर नहीं है। 'हम पहली बार खेल रहे हैं, और यह हम सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पाकिस्तान एक बहुत अच्छी टीम है, और हम भारत के साथ-साथ उन्हें भी कड़ी टक्कर देना चाहते हैं।'
उन्होंने बताया कि, यदि आप कौशल पर भरोसा करते हैं, तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों (दोनों पक्षों के लिए) समान हैं। लेकिन, यदि आप अनुभव पर भरोसा करते हैं, तो पाकिस्तान एक अनुभवी टीम है।' पौडेल ने कहा कि 'दोनों टीमों में विश्व स्तरीय गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। हमारा ध्यान (एक समय में) एक जीत हासिल करना है, चाहे सामने कोई भी टीम हो।'
उन्होंने बताया कि, 'हमारी तैयारी अच्छी रही है। हमने जिम्बाब्वे (आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर) और इमर्जिंग एशिया कप में खेला। इसलिए, हम अच्छी तरह से तैयार हैं।' 'हमसे बहुत उम्मीदें हैं। सभी नेपालवासियों को एशिया कप से बहुत उम्मीदें हैं।
उन्होंने आखिर में बताया कि, 'हम दो दशकों से अधिक समय से खेल रहे हैं, और यह उच्चतम स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का एक शानदार अवसर है, खासकर एशिया कप में। इसलिए, यह हम सभी के लिए एक बड़ा अवसर है।'












Click it and Unblock the Notifications