Road Safety World Series 2: सचिन तेंदुलकर बने कप्तान, दूसरे सीजन में भी खिताब जीतेगा हिंदुस्तान?

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा तो वहीं 10 सितंबर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सीजन शुरू होगा।

नई दिल्ली, 31 अगस्त: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खेल का रोमांच अगले महीने लगातार जारी रहेगा। एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा तो वहीं 10 सितंबर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सीजन शुरू होगा। यह सीरीज 2 अक्टूबर तक चलेगी। इस सीरीज में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह समेत कई पूर्व खिलाड़ी फिर से मैदान पर छक्के-चौके लगाते नजर आएंगे। सीरीज के पहले सीजन में भी यह महान खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे।

Road Safety World Series

तेंदुलकर संभालेंगे कमान
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सीजन में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इंडिया लीजेंड्स के कप्तान थे। दूसरे सीजन में भी मास्टर-ब्लास्टर इंडिया लीजेंड्स की कमान संभालेंगे। सचिन के अलावा इस टीम में पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह, तेज गेंदबाज इरफान पठान, यूसुफ पठान, राहुल शर्मा जैसे खिलाड़ी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी खिलाड़ी 7 सितंबर तक लखनऊ में इकट्ठे होंगे। लखनऊ के मैदान पर 10 से 15 सितंबर के बीच शुरुआती सात मैच खेले जाएंगे।

यहां होंगे मुकाबले
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पांच मैच जोधपुर में, 6 मैच कटक में, लेग और नॉक आउट मुकाबले हैदराबाद में खेले जाएंगे। पिछले सीजन में जहां टूर्नामेंट में 7 टीमों के बीच जंग देखने को मिली थी तो वहीं इस बार यह और टीम जुड़ गई है। यह नई टीम न्यूजीलैंड लीजेंड्स है। इस बार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स, ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स, श्रीलंका लीजेंड्स, वेस्टइंडीज लीजेंड्स, दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स, बांग्लादेश लीजेंड्स, इंग्लैंड लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स समेत कुल आठ टीमें खेलती हुई नजर आएंगे। पिछले सीजन फाइनल में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+