Asia Cup के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस दिन पाकिस्तान से होगा मैच, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
Rising Stars Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार, 4 नवंबर को नई टीम का ऐलान किय। आगामी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारत 'ए' टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट 14 से 23 नवंबर, 2025 तक कतर के दोहा स्थित वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
जितेश शर्मा को बनाया गया टीम का कप्तान (Rising Stars Asia Cup 2025)
विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को भारत 'ए' टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि नमन धीर उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में फ्यूचर स्टार माने जाने वाले कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं। ओपनिंग की जिम्मेदारी प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी के कंधों पर होगी। मध्य क्रम को नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा और विकेटकीपर अभिषेक पोरेल से मजबूती मिलेगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
गेंदबाजी विभाग में स्पिन अटैक की कमान हर्ष दुबे और सुयश शर्मा संभालेंगे। वहीं, तेज गेंदबाजी के लिए यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाक और युद्धवीर सिंह चरक को टीम में शामिल किया गया है। प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाजों ने आईपीएल में खुद को साबित किया है। ऐसे में एक बार फिर इन दोनों ही खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहने वाली है।
भारत का शेड्यूल और ग्रुप
भारत 'ए' को ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें उसके साथ ओमान, यूएई (UAE) और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान 'ए' भी शामिल हैं। भारत 'ए' अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 16 नवंबर को पाकिस्तान 'ए' से भिड़ेगी और लीग चरण का अपना आखिरी मैच 18 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी। इस टूर्नामेंट के लिए पांच स्टैंडबाय खिलाड़ियों के नाम भी घोषित किए गए हैं, जिनमें गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी और शेख रशीद शामिल हैं।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम
प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (वीसी), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (सी) (डब्ल्यूके), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (डब्ल्यूके), सुयश शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications