‘टारगेट थोड़ा आगे बढ़ गया’, इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद सामने आया Rishabh Pant का रिएक्शन

इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम ने भारत को 7 विकेट से हराया।

एजबेस्टन, 6 जुलाई: इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम ने भारत को 7 विकेट से हराया। इस हार के साथ ही भारत का इंग्लैंड की सरजमीं पर 15 साल से चले रहे टेस्ट सीरीज जीत का सपना भी टूट गया। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। पांचवें टेस्ट में मिली हार के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

हार के बाद क्या बोले पंत

हार के बाद क्या बोले पंत

ऋषभ पंत ने ट्वीट कर लिखा- ''टारगेट थोड़ा आगे बढ़ गया है, लेकिन फोकस अभी भी बरकरार है। हम मजबूत होकर वापसी करेंगे।'' एजबेस्टन टेस्ट मैच में पंत टीम के उपकप्तान थे और पूरे मैच में उनका प्रदर्शन भी काफी जोरदार रहा। मैच की पहली पारी में 24 वर्षीय विकेटकीपर ने केवल 111 गेंदों पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में उनका ये पांचवां और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक रहा। दूसरी पारी में भी पंत ने बढ़िया खेल दिखाते हुए 86 गेंदों पर 57 रन का योगदान दिया था।

जडेजा का भी आया रिएक्शन

जडेजा का भी आया रिएक्शन

एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने शानदार शतक जमाया था। उन्होंने 194 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट में उनका ये तीसरा और विदेशी सरजमीं पर पहला शतक रहा। हार के बाद जडेजा ने भी ट्वीट कर लिखा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट एक लड़ाई वाली सीरीज थी।

जडेजा ने ट्वीट किया, ''एक ऐसा खेल जिसमें उतार-चढ़ाव रहा। अपनी टीम के लिए योगदान देना हमेशा एक अच्छा अहसास रहा, भले ही हम पिछड़ गए। एक कठिन लड़ाई वाली सीरीज, जहां प्रतियोगिता अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर थी।''

पंत और जडेजा ने दिखाया था दम

पंत और जडेजा ने दिखाया था दम

एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने काफी मुश्किल परिस्थितियों में शतकीय पारी खेली थी। एक समय भारत का स्कोर 98/5 था, इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 222 रन भी जोड़े। इंग्लैंड की धरती पर छठे विकेट के लिए टीम इंडिया की ये सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। वहीं, यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की संयुक्त चौथी सबसे बड़ी साझेदारी भी थी।

इंग्लैंड ने हासिल किया रिकॉर्ड टारगेट

इंग्लैंड ने हासिल किया रिकॉर्ड टारगेट

बता दें कि एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 378 रन का टारगेट दिया था, जिसे टीम ने 77वें ओवर में केवल 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की धरती पर किसी भी टीम द्वारा चेज किया गया ये सबसे बड़ा लक्ष्य रहा। इतना ही नहीं इंग्लैंड टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम पर दर्ज था। कंगारू टीम ने साल 1997 में भारत के खिलाफ 339 रन चेज किए थे।

रुट और बेयरस्टो पड़े भारी

रुट और बेयरस्टो पड़े भारी

इंग्लैंड की जीत में जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी भारतीय टीम पर बहुत भारी पड़ी। दोनों ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 316 गेंदों पर नाबाद 269 रन जोड़े। रूट 142 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि बेयरस्टो ने 114 रन की यादगार पारी खेली। पहली पारी में भी बेयरस्टो ने 106 रन बनाए थे। सीरीज में सबसे ज्यादा 737 रन बनाने के लिए जो रूट को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+