‘ऋषभ पंत को ओपनिंग पर भेजो’, पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने दी अपनी राय, बोले- तभी होगा टीम को फायदा

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच शनिवार को 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।

एजबेस्टन, 9 जुलाई: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच शनिवार को 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान टीम को 50 रन से धूल चटाई थी। दूसरे मैच में भारतीय टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होने जा रही है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी परेशानी यही है कि प्लेइंग-11 में किसको मौका दिया जाए और किसको नहीं...

पंत को मिले ओपनिंग का मौका

पंत को मिले ओपनिंग का मौका

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का ऐसा मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ईशान किशन की जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को ओपनिंग पर भेजना चाहिए। बता दें कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पंत का प्रदर्शन पिछले काफी समय से अच्छा नहीं रहा है और टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में शतक और अर्धशतक लगाकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के बढ़िया संकेत दिए थे।

ऋषभ पंत… ऋषभ पंत ही है

ऋषभ पंत… ऋषभ पंत ही है

क्रिकबज के शो पर पार्थिव पटेल ने कहा- ''दिनेश कार्तिक नंबर 1 फिनिशर रहे हैं, ईशान किशन इस साल T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन ऋषभ पंत.. ऋषभ पंत हैं। IPL में उनका प्रदर्शन औसतदर्ज का रहा था, लेकिन एजबेस्टन टेस्ट में लगाए गए शतक और अर्धशतक से उनको आत्मविश्वास मिलेगा। वह ईशान किशन की जगह ओपनिंग कर सकते हैं और शीर्ष पर कुछ मौके मिल सकते हैं।''

ईशान ने बनाए सबसे ज्यादा रन

ईशान ने बनाए सबसे ज्यादा रन

इस साल टीम इंडिया के लिए फटाफट फॉर्मेट में ईशान किशन नेे सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वह अभी तक 13 T20I मैचों में 32.23 की औसत और 132.18 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 419 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 फिफ्टी भी देखने को मिली। वहीं, ऋषभ पंत ने इस साल खेले 5 टी20 आई मैचों में केवल 58 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत केवल 14.50 और स्ट्राइक रेट 105.45 का रहा।

जडेजा को मिले अक्षर की जगह मौका

जडेजा को मिले अक्षर की जगह मौका

पार्थिव पटेल ने आगे कहा कि एजबेस्टन टी20 में बतौर ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह रवींद्र जडेजा को आजमाना चाहिए। उन्होंने कहा- "अक्षर पटेल की जगह रवींद्र जडेजा लेंगे। अर्शदीप सिंह की जगह जसप्रीत बुमराह भी आएंगे। मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाएंगे। विराट कोहली और ऋषभ पंत दोनों भले ही वापसी करें लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि किसे बाहर किया जाएगा।''

दूसरे और तीसरे टी20 की टीम

दूसरे और तीसरे टी20 की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल और उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+