एशिया कप से पहले NCA में पसीना बहा रहे श्रेयस और राहुल, ऋषभ पंत ने बनाया बल्लेबाजी का Video

ICC Men's Cricket World Cup 2023: आगामी एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर वनडे विश्व कप से पहले टीम में संभावित वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को रविवार, 13 अगस्त को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक इंट्रा-स्क्वाड मैच में बल्लेबाजी करते देखा गया।

पंत ने बनाया बल्लेबाजी का वीडियो
दरअसल, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी अपने रिहैबिलिटेशन के लिए एनसीए में हैं। उन्होंने बेंगलुरु के केएससीए बी मैदान पर प्रैक्टिस मैच के दौरान केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की साझेदारी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बल्लेबाज द्वारा डीप कवर फील्डर की ओर गेंद खेलने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने आराम से सिंगल रन लिया।

KL Rahul and Shreyas Iyer

ऋषभ पंत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया वीडियो
ऋषभ पंत ने सोमवार, 14 अगस्त को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में लिखा,' लंबे समय के बाद लाइव क्रिकेट देखना अच्छा लगा।' भारतीय टीम मैनेजमेंट एशिया कप से पहले श्रेयस अय्यर और केएल राहुल दोनों को वनडे टीम के लिए फिट करने के लिए उत्सुक है, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ दोनों चाहते हैं कि वे वनडे विश्व कप से पहले फॉर्म में लौट आएं।

वहीं दूसरी ओर चोट की चिंताओं से उबर चुके जसप्रीत बुमरा 18 से 23 अगस्त तक 3 मैचों की टी 20 आई सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए अपनी वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बुमरा को श्रृंखला के लिए एक युवा टीम का कप्तान बनाया गया है।

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति द्वारा एशिया कप के लिए टीम की घोषणा करने से पहले दोनों खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट लिया जा सकता है। साथ ही, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम एशिया कप से पहले बेंगलुरु में एक कैंप लगाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+