एजबेस्टन में बुमराह की मेहनत पर फिरा पानी, ऋषभ पंत ने दो ओवर में गंवाए 2 रिव्यू

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में रिशेड्यूल पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

एजबेस्टन, 5 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में रिशेड्यूल पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रन का टारगेट रखा है। इस मैदान पर आज तक किसी भी टीम ने इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया है, लेकिन इस बार मेजबान टीम खुद इतिहास रचने की कगार पर खड़ी है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 259 रन बना लिए हैं। हालांकि, मैच के चौथे दिन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक नहीं बल्कि दो बड़ी गलतियां कर दी।

ये क्या कर बैठे पंत

ये क्या कर बैठे पंत

दरअसल, चौथे दिन के खेल में कुछ समय के लिए कप्तान बुमराह को मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने फिल्ड पर कप्तानी का जिम्मा संभाला। इससे पहले पंत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में बतौर कप्तान देखा गया था। बुमराह जैसे ही मैदान से बाहर गए, ऋषभ पंत ने एक के बाद एक दो ओवरों में टीम इंडिया के दो रिव्यू गंवा दिए।

जो रूट के खिलाफ गंवाए दोनों रिव्यू

जो रूट के खिलाफ गंवाए दोनों रिव्यू

इंग्लैंड की पारी के 31वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने जो रूट (Joe Root) को ओवर द विकेट गेंद फेंकी। गेंद लेग स्टंप के बहुत करीब थी। रूट इस गेंद पर स्वीप शॉट लगाने चाहते थे, लेकिन चूक गए। उनके खिलाफ भारतीय टीम ने जोरदार LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। बस फिर क्या था, पंत ने पूर्व कप्तान विराट कोहली और जडेजा ने बातचीत के बाद रिव्यू लेने का फैसला किया। मगर उनका ये फैसला टीम के खिलाफ गया। रिप्ले में नजर आया कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही थी। भारत ने पहला रिव्यू गंवा दिया।

फिर हुई दूसरी बड़ी गलती

फिर हुई दूसरी बड़ी गलती

इसके बाद अगले ही ओवर में ऋषभ पंत ने फिर से वही गलती दोहराई। इस बार गेंदबाज मोहम्मद शमी थे और 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने रूट के खिलाफ जोरदार अपील की। अंपायर ने फिर से रूट को नॉट आउट करार दिया। मगर पंत ने फिर से कोहली और शमी से पूछने के बाद रिव्यू की मांग कर डाली। रिप्ले में दिखा कि गेंद इस बार भी स्टंप की लाइन को मिस कर रही थी।

ऐसे ऋषभ पंत ने जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में लगातार दो ओवर में भारत को दो बड़े नुकसान कराए। सोशल मीडिया पर इसको लेकर युवा विकेटकीपर का जमकर मजाक भी उड़ाया गया।

भारत के हाथ से निकला मैच

भारत के हाथ से निकला मैच

एजबेस्टन टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 119 रन की दरकार है, जबकि टीम इंडिया को पूरे 7 विकेट हासिल करने है। फिलहाल जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। पूर्व कप्तान रूट (76) और शानदार फॉर्म में चल रहे बेयरस्टो (72) के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

टीम इंडिया को अगर एजबेस्टन टेस्ट जीतकर इतिहास रचना है, तो दिन के पहले सत्र से कुछ कमाल का प्रदर्शन दिखाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+