IND vs NZ: दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर गए ऋषभ पंत, उसी जगह चोट लगी जहां हुआ था एक्सीडेंट के बाद ऑपरेशन

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत को लेकर खबर अच्छी नहीं आई। उनको मैदान छोड़कर जाना पड़ा। इसके बाद ध्रुव जुरेल को मैदान पर बुलाया गया। वह बतौर कीपर आए। रविन्द्र जडेजा की गेंद पर चोट लगने के बाद ऋषभ पंत मैदान छोड़कर चले गए।

37वां ओवर जडेजा डाल रहे थे और डेवोन कॉनवे को स्टम्पिंग करने का मौका पंत ने गंवा दिया। इसके बाद गेंद उनके घुटने में जाकर लग गई। पंत इस गेंद के लगने के कारण दर्द से कराह उठे। चोट की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने मैदान छोड़ना ही उचित समझा और चले गए।

rishabh pant

इस बारे में भारतीय कप्तान रोहित ने कहा, "दुर्भाग्य से गेंद सीधे उनके घुटने की टोपी पर लगी, उसी पैर पर जिस पर उन्होंने सर्जरी करवाई है। इसलिए उस पर थोड़ी सूजन है। उन्होंने पंत के जल्दी ठीक होने की उम्मीद भी जताई। कमजोर घुटने पर चोट न पहुंचाने की अहमियत पर रोहित शर्मा ने प्रकाश डाला।

दिसंबर 2022 में हुई एक बड़ी कार दुर्घटना के बाद से ही ऋषभ पंत की क्रिकेट में वापसी मुश्किल नजर आने लगी थी क्योंकि उनको काफी गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा था. इस दर्दनाक घटना के बाद, पंत ने मुंबई के एक अस्पताल में घुटने की सर्जरी करवाई, जो उनके ठीक होने की लंबी राह में एक महत्वपूर्ण कदम था।

रोहित ने चोट के बाद कहा कि हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ऋषभ जोखिम नहीं लेना चाहता क्योंकि वह उस विशेष पैर की बड़ी सर्जरी से गुज़रा है। यही कारण था कि उसे अंदर जाना पड़ा।

बेंगलुरु टेस्ट मैच का पहला दिन ऋषभ पंत की चोट नहीं बल्कि टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन के कारण ज्यादा चर्चा में रहा है। भारतीय टीम के बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों का सामना ही नहीं कर पाए। भारत ने घर में अब तक का अपना सबसे कम स्कोर बनाया। टीम इंडिया 46 रन बनाकर आउट हो गई। मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+