ऋषभ पंत ने वापसी करते ही किया बड़ा धमाका, ICC टेस्ट रैंकिंग में चौंकाया, जायसवाल ने भी किया कमाल
एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत ने बड़ा धमाका कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच के दूसरी पारी में शतक जड़ने के बाद ऋषभ पंत ने ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी तहलका मचा दिया है। शतकीय पारी जड़ने के बाद उनको पूरा फायदा हुआ है।
उन्होंने टेस्ट रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया है। ऋषभ पंत के 731 रेटिंग पॉइंट्स हैं। साल 2022 में हुए एक्सीडेंट के बाद पंत रेड बॉल में पहली बार खेल रहे थे। तब तक उनकी रैंकिंग में कोई रेटिंग पॉइंट्स शामिल नहीं किये जा रहे थे लेकिन अब उनकी रैंकिंग एक्टिव है।

चेन्नई टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली को बड़ा नुकसान हुआ है। दोनों को अपना स्थान गंवाना पड़ा है। रोहित शर्मा पांच स्थान नीचे गिरकर 10वें नम्बर पर आ गए हैं। विराट कोहली अब टॉप दस से बाहर होकर 12वें नम्बर पर आ गए हैं।
इंग्लैंड के धांसू खिलाड़ी जो रूट इस लिस्ट में नम्बर एक पर बने हुए हैं। उनके बाद केन विलियमसन का नाम आता है। नम्बर तीन पर डैरिल मिचेल और चार पर स्टीव स्मिथ आते हैं। पांचवें स्थान पर यशस्वी जायसवाल का नाम है। उस्मान ख्वाजा और रिजवान क्रमशः सातवें और आठवें नम्बर पर आते हैं। नौवें स्थान पर मार्नस लाबुशेन हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की बादशाहत कायम है। नम्बर एक पर रविचन्द्रन अश्विन हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। इस लिस्ट में जडेजा को एक स्थान का फायदा हुआ है। जडेजा छठे स्थान पर हैं। टॉप दस में ये तीन भारतीय हैं। ऑल राउंडरों की लिस्ट में जडेजा और अश्विन दोनों टॉप पर हैं।
अगर बल्लेबाजी को छोड़ दिया जाए, तो बाकी दोनों जगह भारत के प्लेयर्स परचम लहराने में सफल रहे हैं। जायसवाल निरंतर धांसू प्रदर्शन करते रहे, तो टॉप स्थान तक भी जा सकते हैं। ऋषभ पंत भी ऐसा करने में सक्षम हैं।












Click it and Unblock the Notifications