ऋषभ पन्त ने दिखाया पुराना अंदाज, 8 महीने बाद मैदान पर आते ही जड़ा जोरदार छक्का, देखें वीडियो

Rishabh Pant Practiced: एक्सीडेंट के बाद सर्जरी और अब रिहैबिलिटेशन का दौर, ऋषभ पन्त इस तरह तेजी ए आगे बढ़ रहे हैं। वह अपनी फिटनेस को फिर से हासिल करने का पूरा प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऋषभ पन्त बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे।

अभ्यास मैच के दौरान उन्होंने बल्लेबाजी की। हालांकि उतना जोर और दमखम लगाकर वह नहीं खेले लेकिन फुटवर्क का कम इस्तेमाल करते हुए भी उनके बल्ले से कुछ आकर्षक शॉट देखने को मिले। एक शॉट ऐसा था, जिसे देखकर वहां मौजूद फैन्स ने जमकर तालियाँ बजाई।

rishabh pant

जब बल्लेबाजी करने के लिए ऋषभ पन्त मैदान में प्रवेश करते हैं, तब भी उनके लिए तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है। पन्त को चीयरअप करते हुए फैन्स ने मोटिवेट किया। इसके बाद भारतीय विकेटकीपर ने सम्भलकर बल्लेबाजी की और खुद को वॉर्मअप किया।

पन्त की बल्लेबाजी का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने गेंद को फ्लिक किया और यह छह रन के लिए बाहर चली गई। पन्त ने पाँव को स्थिर रखा और कलाइयों का इस्तेमाल कर छक्का जमा दिया। इस शॉट ने दर्शकों को झूमने का मौका दिया और काफी शोर भी हुआ।

भारतीय टीम के लिए ऋषभ पन्त की फिटनेस काफी मायने रखती है। देखना होगा कि पन्त वर्ल्ड कप तक अपनी फिटनेस पर कितना काम कर पाते हैं। हालांकि वर्ल्ड कप अब दूर नहीं है लेकिन पन्त ने भी हार नहीं मानी है। वह तेजी से अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में वह और ज्यादा अभ्यास मैचों में खेलते हुए दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पन्त कई बड़े इवेंट्स से बाहर हो गए थे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज अहम थी। इसके अलावा वह आईपीएल से भी बाहर हो गए थे। अब वह प्रयास कर रहे हैं कि जल्दी ठीक होकर मैदान पर वापसी की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+