फैंस को मिला सवाल का जवाब, Rishabh Pant ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मैं तब नाटक कर रहा था
IPL 2025, Latest News in hindi: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस साल टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान ऋषभ पंत मैदान पर मुश्किल में नजर आए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में बताया था कि ऋषभ पंत ने ब्रेक लेकर टीम की मदद की, ऐसा करने से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अपना लय बरकरार नहीं रख पाये।
ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी
अब इस मामले पर ऋषभ पंत ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। ऋषभ पंत ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक सेगमेंट के दौरान मजाकिया अंदाज में कबूल किया कि उन्होंने टीम के फिजियो को दक्षिण अफ्रीका की लय को बिगाड़ने के लिए मैदान पर इलाज के लिए बुलाया था। उन्होंने यह भी बताया है कि अचानक उन्होंने ऐसा करने के बारे में क्यों सोचा था।

चोट का बनाया था बहाना
ऋषभ पंत ने कहा कि मैं फिजियो से कह रहा था कि जितना संभव हो सके उतना समय लें। हमें कुछ समय बर्बाद करने की जरूरत है। उन्होंने मुझसे पूछा 'क्या आपका घुटना ठीक है?', मैंने उनसे कहा कि सब कुछ ठीक है, मैं सिर्फ दिखावा कर रहा हूं। पंत ने कहा कि मैं इस बारे में पहले से ही सोच रहा था, क्योंकि एक दम से मूमेंटम शिफ्ट हो गया था। इसलिए मैं सोच रहा था कि थोड़ा टाइम लेकर गेम को रोका जाये।
रोहित शर्मा ने की थी तारीफ
यह दिलचस्प घटना सबसे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" में आने के दौरान सामने आई। शर्मा ने बताया कि कैसे पंत ने मैदान पर चोटिल होने का नाटक करके और मेडिकल सहायता के लिए अनुरोध करके मैच के महत्वपूर्ण चरण में दक्षिण अफ्रीका की लय को तोड़कर भारत की मदद की। शर्मा ने पंत की चतुराई और टूर्नामेंट में भारत की जीत में उनके प्रभावशाली योगदान की सराहना की, क्रिकेट में ऐसे रणनीतिक क्षणों के महत्व पर जोर दिया।
ऋषभ पंत के ऐसा करने के बाद साउथ अफ्रीका के ताबड़तोड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की लय टूट गई और वो हार्दिक पंड्या की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद मैच एक बार फिर भारत की तरफ मुड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications