'खा माँ कसम कि सिंगल नहीं लेगा,' ऋषभ पन्त ने कुलदीप यादव को किया स्लेज, फनी वीडियो वायरल
दलीप ट्रॉफी मैच में ऋषभ पन्त का अलग अंदाज देखने को मिला है। अक्सर वह अपनी मजाक और मस्ती के लिए जाने जाते हैं। इंडिया बी से खेलते हुए ऋषभ पन्त ने इंडिया ए के खिलाफ विकेट के पीछे से मोर्चा संभाले रखा और कुलदीप यादव के साथ बातचीत भी मजेदार रही।
कुलदीप यादव क्रीज पर खड़े थे और आउट नहीं हो रहे थे, इस पर ऋषभ पन्त ने उनको छेड़ा और ये बातें स्टम्प माइक पर रिकॉर्ड हो गई। कुलदीप यादव डिफेन्स कर रहे थे और पन्त को परेशानी हो रही थी। वह चाहते थे कि कुलदीप जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट जाए।

कुलदीप को विकेट के पीछे से स्लेज करते हुए पन्त ने कहा कि तुझे जल्दी है तो छक्का मारकर निकल ले। इसके बाद भी वह चुप नहीं होते। फील्डर की तरफ देखकर वह कहते हैं कि इसको सिंगल लेने दो तगड़ा प्लान बनाया है, सब लोग ऊपर ही खड़े रहना। कुलदीप को भी हँसी आ जाती है।
कुलदीप यादव भी फिर चुप नहीं रहते और बोलते हैं कि मैं सिंगल नहीं लूँगा। पन्त बोलते हैं कि खा माँ कसम कि सिंगल नहीं लेगा। क्यों परेशान हो रहा है यार आउट हो जा ना जल्दी। इन सभी बातों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैन्स को पसंद भी आया।
इससे पहले भी पन्त ने एक मजाक किया था। सुबह मुकाबला शुरू होने से पहले शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ए जब हडल बनाकर अपना प्लान डिस्कस कर रही थी तो पन्त भी उनके साथ वहां घुस गए और उनके साथ मिलकर प्लान सुनने लगे। इसका भी मजेदार वीडियो वायरल हो गया।
ऋषभ पन्त की टीम को जीत मिली। इंडिया ए को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कुलदीप यादव इंडिया ए के लिए खेल रहे थे। पन्त ने इंडिया बी के लिए दूसरी पारी में तूफानी फिफ्टी जड़ी थी और टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा सोमवार को होगी।












Click it and Unblock the Notifications