ऋषभ पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, धोनी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने

ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है जिसको भारतीय क्रिकेट में कोई और विकेटकीपर नहीं कर पाया है।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारतीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि विकेटकीपर के तौर पर हासिल कर ली है। पंत बुधवार को भारत के ऐसे दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। पंत ने भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। भारतीय टीम जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में टाइगर्स के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है।

धोनी ने हालांकि 4 हजार से बहुत ज्यादा रन बनाए हैं लेकिन कोई और भारतीय कीपर अगर चार हजार का आंकड़ा छू पाया है तो वह पंत ही हैं। धोनी ने 535 इंटरनेशनल मैचों में 17092 रन बनाए हैं जिसमें 44.47 का औसत रहा है। 15 शतक लगाए हैं और 108 अर्धशतक।

जबकि पंत ने 128 मैचों में केवल 33.78 के औसत के साथ 4021 रन बनाए हैं जिसमें 159 का टॉप स्कोर रहा है। पंत टेस्ट क्रिकेट में जरूर धोनी से बेहतर बल्लेबाज लगते हैं। लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट में बहुत ही पिछड़े नजर आते हैं। वैसे पंत ने कुछ मैच सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर भी खेले हैं। उन्होंने कीपर के तौर पर 109 मैच खेले जहां छह शतक, 15 अर्धशतक के साथ 3651 रन बनाए।

सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले भारतीय बने-

बुधवार को भी पंत 45 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेलकर टेस्ट मैचों में दमदार वापसी का बिगुल बजाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 50 छक्के मारने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। हालांकि वे मेहदी हसन मिराज की गेंद को उड़ाने के फेर में लपके गए। फिलहाल भारतीय टीम चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों के दम पर 4 विकेट पर 200 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए केएल राहुल 22, शुबमन गिल 20, विराट कोहली 1 ही रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने वनडे सीरीज में 2-1 से सफलता हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+