Rinku Singh: टीम इंडिया में सेलेक्ट होते ही सामने आया रिंकू सिंह का फर्स्ट रिएक्शन, जानें क्या कहा

Asian Games 2023: चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशियाई खेलों के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय स्क्वॉड में रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है। यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू पहली बार टीम इंडिया में अपने चयन को लेकर बेहद खुश हैं।

रिंकू सिंह ने टीम इंडिया में शामिल होने पर जताई खुशी
दरअसल, रिंकू को वेस्टइंडीज के मौजूदा दौरे के लिए भारत की टीम में जगह नहीं मिल सकी थी, लेकिन देर से ही सही उन्हें इंडिया के लिए पहली बार टीम में शामिल होने का मौका मिल गया है, जिसको लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की है।

rinku singh

रिंकू सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी में आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा शेयर की गई पोस्ट की तस्वीर को रीपोस्ट कर अपने दिल की बात लिखी है। इस फोटो में रिंकू सिंह टीम इंडिया और केकेआर की जर्सी में आमने-सामने खड़े हैं। जिसके साथ उन्होंने एक कैप्शन के जरिए अपने दिल की बात करते हुए लिखा है, 'आखिरकार।'

rinku singh

रिंकी सिंह का आईपीएल करियर
रिंकी सिंह ने आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने ने 14 मैचों की 14 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 59.25 की औसत और 149.53 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक अपने नाम किए। वहीं उनके बल्ले से 29 छक्के और 31 चौके निकले थे।

दरअसल, कप्तान ऋतुराज की अगुवाई में भारतीय पुरुष सीनियर टीम इस साल के अंत में चीन में होने वाले हांग्जो एशियाई खेलों में पदार्पण करेगी। भारत ने दो एशियाई खेलों में कोई क्रिकेट टीम नहीं उतारी थी, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी अन्य प्रमुख टीमों ने संबंधित स्पर्धाओं के लिए दूसरी पंक्ति की टीमें भेजी हैं।

एशियाई खेलों के लिए सीनियर मेंस टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा और साई सुदर्शन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+