वेंटिलेटर पर पिता और मुश्किल में देश की टीम, रिंकू सिंह ने अस्पताल में लिया बड़ा फैसला, दुनिया रह गई हैरान
Rinku Singh: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ने से पहले भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है। स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह, जो अपने पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मंगलवार शाम को घर लौट गए थे, वह आज (बुधवार) शाम तक वापस चेन्नई में टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू की वापसी पर अपडेट देते हुए कहा, "रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह घर गए थे। मुझे उम्मीद है कि वह आज शाम तक वापस आ रहे हैं।"

खबरों के अनुसार रिंकू सिंह के पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। रिंकू अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों और पिता की देखभाल के लिए तुरंत रवाना हुए थे। हालांकि, कोच के बयान से साफ है कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले 'करो या मरो' के मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।
रिंकू सिंह के सामने दो रास्ते थे, जिनमें से एक को चुनना था। एक तरफ पिता वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, तो दूसरी तरफ भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में जाने के लिए प्रयास कर रही है, स्थिति मुश्किल है। रिंकू सिंह ने देशहित में फैसला लेते हुए टीम से जुड़ने का फैसला लेकर हर किसी को चौंका दिया। अब तक यही माना जा रहा था कि रिंकू सिंह नहीं खेल पाएंगे लेकिन सितांशु कोटक का बयान काफी मायने रखता है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट (-3.80) काफी खराब हो गया है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना होगा। रिंकू सिंह टूर्नामेंट में भारत के लिए लगातार खेल रहे हैं और फिनिशर के तौर पर उनकी मौजूदगी टीम को मजबूती देती है।












Click it and Unblock the Notifications