UP T20 League: रिंकू सिंह ने सुपर ओवर में लगाई छक्कों की हैट्रिक, टीम को जीत दिलाकर बने हीरो

UP T20 League, Rinku Singh Smashes 3 Consecutive Sixes: यूपी टी20 लीग में काशी रुद्र और मेरठ मावेरिक्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में का नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला गया। सुपर ओवर में मेरठ मावेरिक्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुपर ओवर में जड़े तीन छक्के: सुपर ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर रिंकू सिंह ने अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच में काशी रुद्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मेरठ मावेरिक्स भी 20 ओवर में चार विकेट खोकर इतने रन ही बना सकी। स्कोर टाई होने के बाद दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया।

 Rinku Singh 1

रिंकू सिंह बने जीत के हीरो: सुपर ओवर में काशी रुद्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। मेरठ मावेरिक्स को जीत के लिए एक ओवर में 17 रन बनाने थे। ऐसे में रिंकू सिंह ने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर टीम को एक यादगार जीत दिला दी। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस रिंकू सिंह को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रिंकू सिंह ने अपनी टीम को सुपर ओवर में जीत दिलाने के बाद कहा कि वह ऐसा कर बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं।

UP T20 League जानिए कौन सी टीम में है कौन से खिलाड़ी

गोरखपुर लायंस: ध्रुव जुरेल, मोहसिन खान, समीर चौधरी, शिवम शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, सिद्धार्थ यादव, यशोवर्धन सिंह, विजय कुमार, करन चौधरी, अंकित चौधरी, सुनील कुमार, अब्दुल रहमान, अंशुमान पांडे, अंकित राठी, ऋषभ बंसल, दिव्यांश चतुर्वेदी , कार्तिकेय सिंह, ऋषव राय, विवेक कुमार, पुनीत गुप्ता।

कानपुर सुपरस्टार: अक्षदीप नाथ, अंकित राजपूत, आदर्श सिंह, राहुल राजपाल, समीर रिजवी, आकिब खान, जशमेर धनकड़, अंश यादव, शानू सैनी, प्रशांत चौधरी, विनीत पंवार, प्रांजल सैनी, कुशाग्र शर्मा, विवेक, अजय कुमार, ऋषभ राजपूत, शिवम सारस्वत, कार्तिकेय यादव, विशाल पांडे, शुभ खन्ना।

काशी रुद्र: करण शर्मा, शिवम मावी, प्रिंस यादव, प्रियांशु पांडे, अरनव बालियान, अंकुर मलिक, कीर्तिवर्धन उपाध्याय, शिवा सिंह, अटल बिहारी राय, बॉबी यादव, अक्षय दुबे, सिद्धार्थ चौधरी, दीपांशु यादव, सिद्धार्थ मिश्रा, रजत सिंघवाल, कामिल खान, अभिषेक यादव, सचिन सिंह बिशेम, मिर्जा शाहबाज, अजय सिंह।

लखनऊ फाल्कन्स: प्रियम गर्ग, यश दयाल, अंजनेय सूर्यवंशी, विनीत दुबे, आराध्या यादव, मो. अमान, कार्तिकेय जयसवाल, सत्य प्रकाश, हर्ष त्यागी, सुधांशु सोनकर, कृतज्ञ सिंह, प्रदीप यादव, जीशान अंसारी, नदीम, शौर्य सिंह, शुभांग राज, विशाल गौड़, मुकेश कुमार, सावन सिंह, विक्रांत चौधरी।

मेरठ मावेरिक्स: रिंकू सिंह, अक्षय सैन, कार्तिक त्यागी, योगेन्द्र डोयला, दिव्यांश जोशी, अभिनव तिवारी, माधव कौशिक, पार्थ जैन, कुणाल यादव, जमशेद आलम, स्वास्तिक चिकारा, रोहित राजपाल, पूर्णांक त्यागी, राजीव चतुर्वेदी, शोएब सिद्दीकी, वैभव चौधरी ,कुलदीप कुमार, युवराज यादव, उवैश अहमद, ऋतुराज शर्मा।

नोएडा सुपर किंग्स: नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, सौरभ कुमार, समर्थ सिंह, अलमास शौकत, प्रशांत वीर, आदित्य शर्मा, नमन तिवारी, कुणाल त्यागी, ओशो मोहन, चैतन्य पराशर, मोहम्मद जावेद, मनीष सोलंकी, अर्जुन भारद्वाज, किशन, शिवेन मल्होत्रा, शांतनु, रोहित द्विवेदी, नीलोत्पलेंदु प्रताप, तरूण पवाडिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+