IPL 2023: धोनी की एक सलाह ने रिंकू को बनाया खतरनाक फिनिशर, बन गए KKR के नए 'सिकंदर'
Rinku Singh On MS Dhoni: केकेआर के लिए इस सीजन सबसे बड़े मैच विनर बनकर रिंकू सिंह निकले हैं। रिंकू ने टीम को कई विपरित परिस्थितियों में जीत दिलाई है।

MS Dhoni priceless advice To Rinku Singh: केकेआर का आगाज इस सीजन आईपीएल में बेहद साधारण रहा था। लेकिन अब टीम ने प्लेऑफ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। केकेआर ने पिछले चार में से तीन मैचों में जीत हासिल की है। केकेआर की इस दमदार प्रदर्शन में रिंकू सिंह का अहम योगदान रहा है।
5 गेंदों में 5 छक्के: रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी खतरनाक पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। इस मैच के बाद ही रिंकू सिंह सुर्खियों में आ गए। रिंकू सिंह ने यश दयाल के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस से जीत छीनने का काम किया। रिंकू की यह पारी आईपीएल इतिहास में दर्ज हो गई है।
धोनी से मिले रिंकू: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले रिंकू सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रिंकू सिंह ने बताया कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से पारी को फिनिश करने को लेकर सवाल किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथ बल्लेबाजी के समय होने वाली परेशानी भी धोनी को बताया था।
धोनी से मिली अहम सलाह: रिंकू सिंह ने बताया कि धोनी वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर हैं। मैंने उनसे बस पूछा कि भैया जब मैं बैटिंग करने जाते हो, तो और क्या कर सकता हूं। उन्होंने मुझे बताया कि ज्यादा मत सोचो और बस बॉल का इंतजार करो। इसके बाद धोनी की यह बात को ध्यान में रखकर ही रिंकू बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पंजाब के खिलाफ चौका जड़ जीता था मैच: पंजाब के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर कोलकाता को जीत दिला दी। जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी लेकिन रिंकू ने अर्शदीप की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।
राजस्थान के खिलाफ रनों की उम्मीद: केकेआर को अपने अगले मैच में भी रिंकू सिंह के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। अंत के ओवरों में रिंकू सिंह केकेआर के लिए तेज गति से रन बना रहे हैं। केकेआर को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए सभी मैच जीतने हैं, ऐसे में रिंकू का रोल और अहम हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications