किसी अप्सरा से कम नहीं BSA बनने जा रहे Rinku Singh की बहन नेहा, इस मामले में हैं भाई से भी काफी आगे
Rinku Singh sister Neha Singh Profile: आज सुबह से सोशल मीडिया पर 'सिक्सर मास्टर' कहे जाने वाले स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह छाए हुए हैं। वजह है उनका नया रोल, दरअसल रिंकू सिंह अब अफसर बन गए हैं क्योंकि योगी सरकार ने उन्हें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) नियुक्त करने का फैसला किया है, उन्हें ये पद अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियम-2022 के तहत दिया जा रहा है।
जिसके बाद आईपीएल के इस स्टार को लोग बधाई देते थक नहीं रहे हैं। आपको बता दें कि आठ जून को रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ में हुई थी, दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

सरकार के इस फैसले से रिंकू सिंह और उनका परिवार बहुत ज्यादा खुश है, उन्होंने इसके लिए सरकार को धन्यवाद भी दिया है। रिंकू के पिता ने कहा कि 'उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।'
Rinku Singh की बहन नेहा हैं काफी लोकप्रिय
आपको बता दें कि गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर खास जगह बनाने वाले रिंकू सिंह जहां अब देश के नामचीन क्रिकेटर हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी बहन नेहा सिंह भी काफी लोकप्रिय हैं। वो यूट्यूब स्टार हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 710K लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं । उनके कई वीडियो सोशल मीडिया आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।
नेहा सिंह देखने में किसी अप्सरा से कम नहीं हैं (Rinku Singh)
वो देखने में भी काफी खूबसूरत हैं, वो यूट्यूब पर भी व्लॉग्स बनाती हैं, उनके पास यूट्यूब का सिल्वर बटन है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नेहा को रिंकू की होने वाली पत्नी से ज्यादा सुंदर भी बताया है। फिलहाल नेहा के लिए उनका भाई किसी सुपस्टार से कम नहीं हैं, उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर अपने भाई को अपना हीरो बताया है।
Rinku Singh भी अपनी बहन को हमेशा सपोर्ट करते हैं
तो वहीं रिंकू सिंह भी अपनी बहन को हमेशा सपोर्ट करते हैं। वो लोगों से अक्सर नेहा के चैनल को सब्सक्राइब करने की अपील की थी। रिंकू ने नेहा के साथ एक वीडियो भी बनाया था जो कि काफी चर्चित भी हुआ था। नेहा अपने चैनल पर ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और फैमिली व्लॉग से जुड़े कंटेट पेश करती हैं।
इस मामले में भाई से आगे हैं नेहा? (Rinku Singh)
आपको बता दें कि लोकप्रियता और कमाई के मामले में भले ही रिंकू सिंह इस वक्त अपनी बहन से बहुत आगे हैं लेकिन एक मामले में नेहा अपने भाई को पछाड़ती हैं और वो है शिक्षा के मामले में। दरअसल पारिवारिक जिम्मेदारी और आर्थिक तंगी की वजह से रिंकू ने मात्र 9वीं क्लास तक पढ़ाई की है, उन्हें अपनी एजुकेशन बीच में छोड़नी पड़ी थी लेकिन इंस्टा प्रोफाइल के मुताबिक नेहा अंग्रेजी में स्नातक कर रही हैं।
BSA कौन होता है?
भारत में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए कई प्रशासनिक पद बनाए गए हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख पद है BSA, जिसे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (Block Education Officer) या कुछ राज्यों में जिला शिक्षा अधिकारी (District Education Officer) के समकक्ष भी माना जाता है।
BSA करते हैं DEO को रिपोर्ट
BSA,शिक्षा विभाग में एक राजपत्रित अधिकारी होता है, जो एक जिले के अंतर्गत आने वाले शिक्षा खंडों (ब्लॉक्स) में स्कूलों की निगरानी, निरीक्षण और सुधार कार्यों की जिम्मेदारी संभालता है। ये अधिकारी सीधे तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) या राज्य शिक्षा निदेशालय को रिपोर्ट करते हैं।
BSA की सैलरी
BSA की सैलरी राज्य सरकार की वेतन संरचना पर निर्भर करती है, लेकिन औसतन एक BSA अधिकारी को रु. 56,100/- से लेकर रु. 1,77,500/- (पे लेवल-10) तक मासिक वेतन मिलता है। इसके अलावा उन्हें अन्य भत्ते भी मिलते हैं जैसे:
- महंगाई भत्ता (DA)
- आवास भत्ता (HRA)
- यात्रा भत्ता (TA)
- चिकित्सा भत्ता आदि।












Click it and Unblock the Notifications