Rinku Singh Priya Saroj Net Worth: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज में से कौन हैं ज्यादा अमीर! क्या होगी शादी?

Rinku Singh Priya Saroj Net Worth: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह 8 जून को मछलीशहर से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज से सगाई करने जा रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उनकी शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी।

हालांकि, अभी तक न तो रिंकू और न ही प्रिया ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है। रिंकू सिंह ने अगस्त 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।

Rinku Singh 1

प्रिया सरोज के पास है कितना पैसा

प्रिया सरोज ने 2024 में उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 26 साल की उम्र में पहली बार लोकसभा सांसद बनने वाली प्रिया का पारिवारिक इतिहास भी राजनीति से जुड़ा हुआ है, उनके पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के बड़े नेता रहे हैं और तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

Rinku Singh Engagement: टीम इंडिया के स्टार रिंकू सिंह ने कर ली सगाई? समाजवादी पार्टी की सांसद बनेगी दुल्हन!

प्रिया सरोज की संपत्ति की बात करें तो उन्होंने अपने हलफनामे में यह बताया कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 11.25 लाख रुपये है, जिसमें अधिकांश बैंक डिपॉजिट के रूप में हैं। उनके पास कोई बड़ा घर या लग्ज़री कार नहीं है। उन्होंने राजनीति में आकर एक साधारण और सादा जीवन जीने की नीति अपनाई है।

क्या टी-20 में Rinku Singh हैं भारत के बेस्ट फिनिशर? लिस्ट में इन धुरंधरों का नाम शामिल

इतनी है रिंकू सिंह की कुल संपत्ति

रिंकू सिंह ने 2023 के आईपीएल सीजन में शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उनकी बल्लेबाजी और मैच फिनिशिंग स्किल्स ने उन्हें एक प्रमुख खिलाड़ी बना दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में रिंकू सिंह की कुल संपत्ति का अंदाजा करीब 8 करोड़ रुपये लगाया गया था। हालांकि, इस साल केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया है। ऐसे में उनकी कुल संपत्ति में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Who is Priya Saroj: कौन हैं समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज? रिंकू सिंह से शादी को लेकर बटोरी सुर्खियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+