क्या टी-20 में Rinku Singh हैं भारत के बेस्ट फिनिशर? लिस्ट में इन धुरंधरों का नाम शामिल
Rinku Singh News: भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने कमर कस ली है। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें कुछ नए चेहरों के साथ-साथ कई अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस टीम में भारतीय क्रिकेट टीम के नए फिनिशर रिंकू सिंह को भी मौका दिया गया है।
रिंकू सिंह पर रहेगी फैंस की नजरें (Rinku Singh News)
रिंकू सिंह अपनी आक्रामक बैटिंग शैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने अपनी शानदार फिनिशिंग क्षमताओं से कई मैचों का रूख बदलने का काम किया है। बीसीसीआई ने उनकी इस बेहतरीन फिनिशिंग क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ इस महत्वपूर्ण सीरीज में शामिल किया है।

रिंकू सिंह का रहा है दमदार रिकॉर्ड
रिंकू सिंह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में भी शानदार प्रदर्शन किया है और यह साबित किया है कि वे भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन फिनिशर में से एक हैं। 30 मैचों में उन्होंने 165.15 की दमदार स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी क्षमता को बताता है। रिंकू का खेल विशेष रूप से दबाव की परिस्थितियों में जबर्दस्त रहा है, और उन्होंने कई मौकों पर अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है।
दबाव में कमाल करते हैं रिंकू
अब तक रिंकू सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी से 30 छक्के लगाए हैं। आखिरी ओवरों में मैच फिनिश करने की कला ने उन्हें एक बड़े फिनिशर के रूप में स्थापित किया है। भविष्य में, उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए और भी अहम साबित हो सकती है, खासकर जब बड़े टूर्नामेंट्स और दबाव की स्थितियां होंगी तो रिंकू के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।
अंत के ओवरों में बल्ले से मचाते हैं तबाही
रिंकू सिंह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18वें से 20वें ओवर के दौरान भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं, और इस आंकड़े के हिसाब से उनका नाम भारतीय क्रिकेट के प्रमुख छक्के मारने वाले खिलाड़ियों में शामिल है। उनकी पिछली 16 पारियों में उन्होंने 13 चौके और 22 छक्के लगाए हैं। इस सूची में अन्य प्रमुख खिलाड़ी जैसे हार्दिक पांड्या (51 छक्के), विराट कोहली (35 छक्के), एमएस धोनी (24 छक्के) और युवराज सिंह (22 छक्के) भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications