रिंकू सिंह से रहम की भीख मांगते रहे गेंदबाज, 165 रन की तूफानी पारी से द्रविड़-जायसवाल का रिकॉर्ड चकनाचूर
Rinku Singh: रिंकू सिंह का बल्ला जब चलता है, तो गेंदबाज रहम की भीख मांगने लग जाते हैं। वह अपने अलग अंदाज में बैटिंग करते हुए तूफानी बैटिंग करते हैं। रणजी ट्रॉफी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। उनका बल्ला सीजन के पहले मैच में ही जमकर चला है।
इस खब्बू बल्लेबाज ने शुरुआती मैच में 165* रन बनाकर भारत के सबसे टॉप फर्स्ट-क्लास औसत रखने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई, जहाँ उन्होंने राहुल द्रविड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का कार्य किया है।

Rinku Singh के नाम धाकड़ कीर्तिमान
इस पारी से पहले रिंकू का प्रथम श्रेणी औसत लगभग 54.68 था, धांसू बैटिंग के बाद यह बढ़कर 57.39 हो गया और इस तरह उन्होंने 50 से अधिक इनिंग्स खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों में टॉप 10 में अपनी जगह बना ली। उनके सामने राहुल द्रविड़, सबा करीम, और वर्तमान टेस्ट ओपनर यशस्वी जायसवाल जैसे नाम थे, जिन्हें रिंकू ने औसत के मामले में पीछे छोड़ा है। सूची में सबसे ऊपर विजय मर्चेंट जैसे पूर्व महान बल्लेबाज़ हैं, जिनका औसत 71.64 रहा।
मुश्किल स्थिति में Rinku Singh ने किया कमाल
आंध्रा के 470 रनों के जवाब में उत्तर प्रदेश की शुरुआत औसतन कमजोर रही, 146/3 से आगे बढ़ने में टीम संघर्ष कर रही थी। रिंकू ने 146/3 के स्कोर से पारी संभाली और आठवाँ फर्स्ट क्लास शतक जड़ते हुए उत्तर प्रदेश को एक रन की बढ़त दिलाई, टीम ने 8 विकेट पर 471 रनों का स्कोर हासिल किया और यह मुकाबला ड्रॉ समाप्त हो गया। रिंकू सिंह की 165 रनों की नाबाद पारी में कुल 13 चौके और 2 छक्के देखने को मिले।
इससे एक बात और साफ़ हो जाती है कि जो लोग रिंकू को सिर्फ टी20 का खिलाड़ी समझ रहे हैं, उनको गलतफहमी है। रिंकू रणजी ट्रॉफी जैसे इवेंट्स में पहले भी अच्छा करते आए हैं और यूपी की टीम का एक अहम हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications