RCB vs PBKS: श्रेयस अय्यर की मां ने की बेटे से खास मांग, फाइनल से पहले कही दिल की बात
RCB vs PBKS: आईपीएल का समापन आज आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के साथ ही हो जाना है। इस सीजन दोनों ऐसी टीमें आमने-सामने आई हैं, जिनको अब तक कोई ट्रॉफी हासिल नहीं हुई है। आरसीबी और पंजाब किंग्स के फैन्स काफी उत्साहित होंगे।
पिछले सीजन केकेआर को खिताबी जीत दिलाने वाले श्रेयस अय्यर ने इस बार पंजाब किंग्स को फाइनल तक का सफर तय करा दिया है और अब टाइटल जीतने से महज एक कदम दूर है। आरसीबी के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर की मां का खास मैसेज आया है।

श्रेयस अय्यर की मां ने पंजाब किंग्स के सभी प्लेयर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा किक बस जीतना है। उन्होंने एक लाइन से अपनी बात कह दी और टीम से ट्रॉफी की मांग भी कर डाली। श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स ने इस सीजन अलग स्तर का खेल दिखाया है।
उधर श्रेयस अय्यर की बहन ने पंजाब किंग्स के फैन्स का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इस समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं और सभी का शुक्रिया। हम सब बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं, आगामी मैच (फाइनल) के लिए ढेरों शुभकामनाएं। अब बस मैदान पर उतरकर ट्रॉफी को लेकर आइये।
गौरतलब है कि पंजाब किंग्स ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पराजित करते हुए बाहर कर दिया था। मुंबई इंडियंस के सामने श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने नाबाद 87 रनों की पारी खेलते हुए पंजाब को फाइनल में पहुंचा दिया था। पिछले साल केकेआर को टाइटल दिलाने वाले श्रेयस अय्यर इस सीजन पंजाब को ट्रॉफी दिलाकर इतिहास रच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications