RCB vs LSG: बैंगलोर बनाम लखनऊ के IPL मैच की कैसी होगी प्लेइंग इलेवन, जानें किसे मिलेगी जगह

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज लखनऊ (LSG) और बैंगलोर (RCB) के बीच रोचक मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

RCB vs LSG

IPL 2023, RCB vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 15वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होगा। ये मैच 10 अप्रैल यानी आज शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। घरेलू टीम आरसीबी ने सीजन का अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ इसी मैदान पर जीता था। वहीं ने लखनऊ ने भी अपने आईपीएल अभियान की अच्छी शुरुआत की है और अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं। आइए जानते हैं आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

लखनऊ के खिलाफ रणनीति में बदलाव के साथ मैदान पर नजर आएगी आरसीबी
दरअसल, फाफ डु प्लेसी के अगुवाई वाली आरसीबी की टीम पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ 81 रन की हार के बाद आज लखनऊ के खिलाफ मैदान में उतर रही है। ऐसे में कप्तान की नजरें जीत के साथ खिताब की ओर बढ़ने पर टिकी होंगी। वहीं दूसरी ओर आरसीबी की टीम बल्लेबाजों से हाई स्कोर की उम्मीद से साथ ही गेंदबाजों से लय बरकरार रखने की उम्मीद के साथ मैदान में नजर आएगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 81 रन की करारी हार के बाद आरसीबी कोई भी गलती करने के मूड में नहीं होगी। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने जा रहा है।

तीसरे स्थान पर है लखनऊ सुपर जांयट्स
बैंगलोर की टीम फिलहाल लीग में सातवें स्थान पर है, वहीं दूसरी ओर केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम तीन में से दो मैच जीतने के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि आरसीबी ने दो में से अभी तक एक ही मुकाबला अपने नाम किया है। उम्मीद है कि आरसीबी अपनी गेंदबाजी में बड़े बदलाव के साथ मैदान में नजर आएगी, क्योंकि केकेआर के खिलाफ टीम डेथ ओवरों में जमकर रन लुटाए थे। यही कारण है कि कोलकाला ने न सिर्फ हाई स्कोर किया बल्कि जीत भी दर्ज की।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, वानिन्दु हसरंगा/डेविड विली और आकाश दीप।

लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (c), काइल मेयर्स, क्विंटन डी कॉक/मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (wk), आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, रोमारियो शेफर्ड/मार्क वुड, आवेश खान/जयदेव उनादकट और यश ठाकुर।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, वेन पार्नेल, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव और माइकल ब्रेसवेल।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की पूरी टीम
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, कृणाल पंड्या, अमित मिश्रा, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई और मयंक यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+