RCB vs LSG: क्या बारिश बिगाड़ेगी आरसीबी और लखनऊ का खेल? मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

RCB Vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 23वें मुकाबले में आज यानी बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच भिड़ंत होने वाली है। चिन्नास्वामी स्टेडियम को बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार पिच मानी जाती है। आज का मौसम भी खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस का पूरा साथ देने वाला है। अच्छी खबर यह है कि इस हाई-वोल्टेज मैच में बारिश का कोई खतरा नहीं है।

ऐसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम (RCB Vs LSG IPL 2026)

बेंगलुरु का मौसम आज क्रिकेट के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। मैच से पहले तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हल्की धूप के साथ गर्मी महसूस होगी, लेकिन उमस रहेगी। टॉस के समय तापमान गिरकर 27-28 डिग्री तक आ जाएगा। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे खेल में किसी रुकावट की संभावना शून्य है।

RCB vs LSG 1

बाद में गेंदबाजी करना होगा मुश्किल

रात बढ़ते ही पारा 24 डिग्री तक गिर सकता है। यह खिलाड़ियों के लिए काफी आरामदायक होगा, लेकिन यहां ड्यू फैक्टर यानी ओस की भूमिका शुरू होगी। मौसम विभाग के मुताबिक रात के समय आर्द्रता बढ़ने से मैदान पर ओस गिर सकती है। चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदान पर ओस का मतलब है कि गेंदबाजों के लिए गीली गेंद को ग्रिप करना मुश्किल होना और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना और भी आसान हो जाना। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

आरसीबी का पलड़ा रहा है भारी

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस टूर्नामेंट में अब तक केवल एक मैच हारी है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी शानदार लय में है। फिल साल्ट और रजत पाटीदार के रूप में उनके पास पावर-हिटर मौजूद है। वहीं एलएसजी ने अब तक दो मैच गंवाए हैं। उनके पास निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री का फायदा उठाना जानते हैं। उनके लिए चुनौती आरसीबी के डेथ ओवरों की गेंदबाजी में सेंध लगाने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+