RCB vs KKR, Pitch Report: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें बेंगलुरु की पिच रिपोर्ट

RCB vs KKR, Pitch Report: आईपीएल 2025 के आखिरी फेज की वापसी हो चुकी है और अब सभी की निगाहें- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच पर टिकी हैं, जोकि आज 17 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला सिर्फ प्लेऑफ की रेस के लिहाज से नहीं, बल्कि बेंगलुरु की पिच और मौसम को लेकर भी चर्चा में है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को खूब रास आती है। यहां की छोटी बाउंड्री और फ्लैट ट्रैक पर बड़े स्कोर अक्सर बनते हैं। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी बदल सकती है। हाल ही में हुई बारिश के कारण आउटफील्ड थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे गेंद ठीक से बल्ले पर न आए।

Virat Kohli

पहले गेंदबाजी कर सकती है टॉस जीतने वाली टीम
गेंदबाजों के लिए खासतौर पर पावरप्ले के बाद के ओवर्स में मदद मिल सकती है। अगर पिच में मॉइस्चर बनी रही, तो तेज गेंदबाजों को स्विंग और स्पिनरों को ग्रिप मिल सकती है। इसका मतलब है कि टॉस जीतने वाली टीम शायद पहले गेंदबाजी करने का फैसला करे।

वेदर रिपोर्ट: रुक-रुक कर हो सकती है बारिश
शनिवार शाम के लिए मौसम विभाग ने बेंगलुरु में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। अच्छी बात यह है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बेहतरीन है। ऐसे में अगर बारिश होती भी है, तो भी छोटा या डकवर्थ-लुईस नियम के तहत मैच संभव है।

इन परिस्थितियों में दोनों टीमों के कप्तान सोच-समझकर टॉस करेंगे। पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प हो सकता है ताकि डकवर्थ-लुईस नियम के तहत लक्ष्य का पीछा किया जा सके। साथ ही पिच की ताजगी और नमी का फायदा गेंदबाजों को मिल सकता है।

Pitch Report: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
आज की रात बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहने वाली। पिच और मौसम दोनों मिलकर गेंदबाजों को थोड़ी बढ़त दिला सकते हैं। लेकिन चिन्नास्वामी में कुछ भी मुमकिन है- एक ओवर की बारिश भी पूरे मैच की दिशा पलट सकती है।

RCB vs KKR, Weather: बारिश के सस्पेंस में फंसा IPL रीस्टार्ट का पहला मैच! रद्द हो सकता है मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, स्पेंसर जॉनसन, मोइन अली, क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर चेतन, रोवमैन पॉवेल, सकारिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह। नुवान तुषारा, जोश हेजलवुड।

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- KKR vs RCB

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+