RCB vs KKR, Weather: बारिश के सस्पेंस में फंसा IPL रीस्टार्ट का पहला मैच! रद्द हो सकता है मुकाबला

एक हफ्ते के ब्रेक के बाद जब पूरा देश IPL के मैदान पर फिर से रोमांच चाहता है, तो पहले ही मैच में बारिश ने सबका मूड बिगाड़ने का प्लान बना लिया है! 17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच IPL 2025 का 58वां मैच खेला जाना है, लेकिन मौसम के तेवर कुछ ठीक नहीं लग रहे। इस मुकाबले पर बारिश की तलवार लटक रही है और अगर आसमान बरस गया, तो IPL रीस्टार्ट का पहला ही मैच धुल सकता है।

RCB की कप्तानी इस बार रजत पाटीदार के हाथ में है और टीम 8 जीतों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। एक जीत और उन्हें सीधे प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा।

m chinnaswamy stadium

वहीं, अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में KKR की टीम छठे स्थान पर है और प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी बाकी हैं। KKR को अब बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे और साथ में दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी।

पिच रिपोर्ट - गेंद चलेगी या बल्ला!
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए जन्नत रही है। IPL 2025 में भी यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। सीमर्स और स्पिनर्स के लिए ज्यादा कुछ नहीं, लेकिन पावर-हिटर्स के लिए ये पिच खुला मैदान है। अगर बारिश ने खलल न डाला, तो दर्शकों को चौकों-छक्कों की बरसात जरूर देखने को मिलेगी।

हेड-टू-हेड - कौन भारी?
अब तक RCB और KKR के बीच आईपीएल में कुल 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 21 बार बाजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने मारी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 15 मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाई है। हालांकि, हाल के कुछ मुकाबलों में आरसीबी ने वापसी के संकेत दिए हैं और इस बार उनका घरेलू मैदान-चिन्नास्वामी स्टेडियम-उन्हें अतिरिक्त ताकत दे सकता है।

IPL 2025 का नया चरण शुरू होने जा रहा है, लेकिन मौसम की मार ने पहले ही मुकाबले को सस्पेंस में डाल दिया है। अगर बारिश टली, तो यह मैच प्लेऑफ की रेस को जबरदस्त मोड़ देगा। लेकिन अगर मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों की रणनीतियों को झटका लग सकता है। अब सबकी नजरें सिर्फ मैदान पर नहीं, आसमान पर भी होंगी।

बारिश के सस्पेंस में फंसा IPL रीस्टार्ट का पहला मैच!
एक्यूवेदर (AccuWeather) के अनुसार, शनिवार, 17 मई 2025 को बेंगलुरु में बारिश की संभावना 84% है, और दिन के दौरान हल्की बारिश और दोपहर में गरज के साथ बौछारें संभव हैं।

मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और उस समय तक मौसम में सुधार की उम्मीद है। हालांकि, दिन के दौरान हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं, जिससे मैच में कुछ देरी या खलल संभव है। इसलिए, मैच के आयोजन को लेकर कुछ अनिश्चितताएं बनी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+