RCB vs CSK: बैंगलोर बनाम चेन्नई के मैच में बल्लेबाजों को नहीं टिकने देंगे ये गेंदबाज, चटकाएंगे सबसे अधिक विकेट

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चुनौती देने उतरेगी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर होने की उम्मीद है। दोनों टीमें आज नई रणनीति के साथ मैदान पर नजर आ सकती हैं।

Royal Challengers Bangalore

IPL 2023, RCB vs CSK: आईपीएल में आज का मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा, जोकि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई इस समय चार मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज है, जबकि फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल भी चार में से दो मैच जीतकर सातवें स्थान पर विराजमान है। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मोहम्मद सिराज
आईपीएल के 16वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज वर्तमान में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने चार मैचों में 15.71 की औसत से सात विकेट चटकाए हैं। नई गेंद से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके साथ ही उन्होंने डेथ ओवरों को संभालने की अपनी क्षमता भी साबित की है। उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आरसीबी बनाम सीएसके मैच में सिराज आज कई अहम विकेट अपने नाम कर सकते हैं।

तुषार देशपांडे
तुषार देशपांडे इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित हो रहे हैं। देशपांडे ने गेंद के साथ जो शानदार प्रदर्शन दिखाया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उन्होंने अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाते हुए चार मैचों में 23.43 की औसत से सात विकेट लिए हैं। हालांकि वह कई बार महंगे भी साबित हुए हैं, लेकिन वह टीम के लिए लगातार विकेट लेने में सफल रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि आज के मैच में देशपांडे आरसीबी के बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकते हैं।

हर्षल पटेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दाएं हाथ के गेंदबाज हर्षल पटेल फ्रैंचाइज़ी के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं, उन्होंने 66 मैचों में 21.64 की औसत, 15.7 की स्ट्राइक रेट और 8.22 की इकॉनमी रेट से 85 विकेट लिए हैं। पटेल की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में चुना है। पटेल उन गेंदबाजों में से हैं, जोकि दबाव में भी विकेट निकालने की कला जानते हैं। RCB बनाम CSK मैच के लिए पटेल एक बेहतरीन गेंजबाज साबित हो सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फुल टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्दार्थ कौल, आकाश दीप, हिमांशु शर्मा, माइकल ब्रेसवेल, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, वायने पार्नेल, वैशाक विजय कुमार।

Recommended Video

    IPL 2023: Mohammed Siraj का नहीं है तोड़, Powerplay में डाली सबसे ज्यादा डॉट गेंद | वनइंडिया हिंदी

    चेन्नई सुपर किंग्स की फुल टीम
    एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+